घाघरा. श्रीदुर्गा पूजा समिति देवाकी की बैठक देवाकी गांव स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में समिति के संरक्षक रामजीवन साहू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी कमेटी को यथावत रखते हुए वर्ष 2026 में दुर्गा पूजा अनुष्ठान भव्य एवं शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करने का निर्णय लिया गया.
भव्य तरीके से होगी पूजा-अर्चना
समिति के अध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी मां दुर्गा की पूजा-अर्चना भव्य एवं श्रद्धापूर्वक की जायेगी. उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाये रखने पर विशेष ध्यान दिया जायेगा.
बड़ी संख्या में सदस्य रहे मौजूद
बैठक में समिति के उपाध्यक्ष शिवम मिश्रा, भूषण कुमार साहू एवं आरजू साहू, सचिव राजेंद्र कुमार साहू (राजू), सहसचिव विकास साहू, अमित साहू व बिपुल साहू, कोषाध्यक्ष रामधनी साहू, रामजीवन साहू, प्रसाद साहू, नारायण साहू, सुरेश साहू, संजय साहू, व्यासदेव मिश्रा, प्रमोद साहू, दिलीप साहू, अनंत साहू, गौतम साहू, अजित कुमार साहु, सूदन साहू, लक्की कुमार साहू, सुरेंद्र साहू, सूरज साहू, अर्जुन साहू, आकाश साहू, सौरभ साहू, चंद्रदेव लकड़ा, अनूप मिश्रा, विवेक साहू, धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, अंकित कुमार, बबलू ठाकुर, बैजू गोप, पंकज कुमार, हरिनंदन गोप सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य एवं भक्तगण उपस्थित थे.
