नर्सिंग संस्थान में छात्राओं ने ली जनसेवा करने की शपथ

नर्सिंग संस्थान में छात्राओं ने ली जनसेवा करने की शपथ

सिसई. प्रखंड के छरदा गांव स्थित आशीष नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान व अनिता देवी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ. आशीष संस्थान में मुखिया पार्वती देवी और अनिता देवी कॉलेज में निदेशक सत्यनारायण साहू ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया. मौके पर सत्र 2025-28 की नवागंतुक छात्राओं ने सेवा, समर्पण और अटूट मानवता की भावना के साथ नर्सिंग क्षेत्र में कार्य करने की शपथ ली. शपथ ग्रहण के बाद छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया. वहीं कई प्रशिक्षुओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए संस्थान के प्रति आभार जताया. मुखिया पार्वती देवी ने कहा कि छरदा जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्र में नर्सिंग शिक्षा की उपलब्धता गर्व की बात है. निदेशक सत्यनारायण साहू ने कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सच्ची सेवा का माध्यम है. मैनेजिंग डायरेक्टर सिकंदर साहू ने कहा कि उनका उद्देश्य ऐसे संवेदनशील नर्स तैयार करना है, जो स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दें. प्राचार्या दिव्या हर्ष शिप्रा तिर्की व नीति सामद ने सेवा के दौरान धैर्य और करुणा के महत्व पर प्रकाश डाला. समारोह के सफल संचालन में एमडी नितेश कुमार पंकज, रेणुका बेक, सीमा सेलिन मुर्मू, प्रिया, जितिन सोरेंग, रामकेश्वर महली, विकास कुमार महली, उदय साहू, पंकज कुमार गोप व नागेश्वर ने सक्रिय भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >