आजादी के बाद किसी सरकार ने सवर्णों के साथ न्याय नहीं किया : विजय

यूजीसी के विरोध में गुमला सवर्ण समाज की बैठक

गुमला. बाबू वीर कुंवर सिंह स्मृति भवन में सेवानिवृत्त शिक्षक विजय बहादुर सिंह की अध्यक्षता में केंद्र सरकार द्वारा घोषित काला कानून विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के विरोध में गुमला सवर्ण समाज की बैठक हुई. बैठक में सरकार द्वारा यूजीसी कानून को एक पक्षीय आधार पर लागू करने के विरोध में सवर्णों के आनेवाली पीढ़ियों के हितों को नजर अंदाज करने का विरोध किया गया. बैठक में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 से 17 में दिये गये प्रावधान का उल्लंघन बताया गया. अरविंद मिश्रा ने बताया कि सीजेइ सूर्यकांत द्वारा उक्त कानून पर रोक लगा कर देशभर में उत्पन्न आक्रोश और संभावित सामाजिक टकराव पर विराम लगा दिया गया. सवर्ण समाज के संरक्षक विजय बहादुर सिंह ने कहा देश में आजादी के बाद किसी सरकार ने सवर्णों के साथ न्याय नहीं किया. जाति को आगे रख कर आरक्षण नीति-कानून का विस्तार होते चला गया, जबकि आरक्षण की सीमा 10 साल ही थी. आर्थिक दृष्टिकोण को सामने न रख कर जातिवाद को बढ़ावा दिया गया, फिर भी स्वर्ण समाज सदैव राष्ट्र नीति का पालन कर समाज में अग्रणी रहा है. सभी जाति मजहब के लोगों के साथ आपसी भाईचारा राष्ट्र प्रेम के साथ एक दूसरे का सम्मान करते हुए साथ खड़ा रहा है. केंद्र सरकार यूजीसी जैसे काला कानून लाकर शिक्षा के मंदिर शैक्षणिक संस्थान में जातिगत आधार पर भेदभाव लाकर सवणों के साथ अन्याय किया है. पढ़नेवाले विद्यार्थियों के साथ कुंठित मानसिकता का बीज बोया है. इसकी घोर निंदा स्वर्ण समाज के लोग करते हैं. बैठक में सर्वसम्मति से सुप्रीम कोर्ट द्वारा काला कानून पर स्टे लगाने से खुशी जता कर आभार जताया गया. एक फरवरी के राष्ट्रव्यापी आंदोलन का समर्थन किया गया. सवर्ण समाज द्वारा विरोध स्वरूप राज्यपाल के नाम उपायुक्त गुमला को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया. बैठक में सेवानिवृत्त न्यायाधीश ब्राह्मण समाज के लक्ष्मीकांत शर्मा, उत्कल ब्राह्मण के जिलाध्यक्ष महावीर, क्षत्रिय समाज जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह, ब्रम्हर्षि समाज के जिलाध्यक्ष रामसागर सिंह, कायस्थ समाज के पप्पू प्रसाद, द्वारकानाथ मिश्रा, प्रो बीएन पांडे, सुदर्शन शर्मा, सच्चिदानंद शर्मा, सुनील कुमार सिंह, शंभु सिंह, विपिन बिहारी सिंह, सुनील कुमार, जगदीश सिंह, मदन सिंह, जग नारायण सिंह, मनमोहन सिंह, सुशील कुमार पांडा, प्रकाश कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह, जीत वाहन सिंह, बीके पांडा, संतोष कुमार मिश्रा, वशिष्ठ नारायण सिंह, बिरजू सिंह, वृंदा सिंह, केशव चंद्र साय, गंगा सिंह, जगत सिंह, राधेश्याम सिंह, पुरुषोत्तम कुमार सिंह, आशीष पांडे, सुबोध कुमार दास, राधेश्याम तिवारी, अभिषेक कुमार तिवारी, अनिरुद्ध कुमार पाठक, रमेश कुमार सिंह, योगेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे. संचालन शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के अरविंद मिश्रा व धन्यवाद ज्ञापन जग नारायण सिंह ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >