गुमला. घाघरा प्रखंड के नवडीहा गांव के मजदूर जगबंधन उरांव की मौत ईंट-भट्ठा मालिक व मुंशी की लापरवाही से हुई है. यह आरोप सीएफटीयूआइ के प्रदेश उपाध्यक्ष जुम्मन खान ने लगाया है. उन्होंने कहा है कि जगबंधन उरांव गढ़वा जिले के नगर ऊंटारी थाना के भसपुर गांव स्थित 777 ईंट-भट्ठा में काम करने गया था. काम के दौरान मजदूर जगबंधन उरांव गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना 22 फरवरी की है. इसके बाद इलाज के नाम पर घायल को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया जाता रहा. लेकिन इसकी जानकारी परिजनों को नहीं दी गयी, जिससे मजदूर की मौत हो गयी. जुम्मन खान ने कहा है कि मजदूर की मौत के बाद उसके परिजनों को मदद नहीं की गयी. उन्होंने प्रशासन से मुआवजा देने व दोषी भट्ठा मालिक व मुंशी पर कार्रवाई करने की मांग की है.
घायल मजदूर की मौत, मुआवजा दे प्रशासन : उपाध्यक्ष
घायल मजदूर की मौत, मुआवजा दे प्रशासन : उपाध्यक्ष
