रायडीह में धूमधाम से मनाया जायेगा मुहर्रम

रायडीह में धूमधाम से मनाया जायेगा मुहर्रम

रायडीह. अंजुमन इस्लामिया कमेटी नवागढ़ पतराटोली रायडीह की बैठक मस्जिद परिसर में हुई. बैठक में आगामी मुहर्रम पर्व की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मुहर्रम का त्योहार रायडीह में पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जायेगा. मुहर्रम पर्व को लेकर पुरानी कमेटी को भंग कर नयी कमेटी का गठन किया गया. जिसमें सदर असरफ राय उर्फ लालो, नायाब सदर महबूब आलम, सेक्रेटरी खुर्शीद आलम उर्फ बिट्टू, नायाब सेक्रेटरी एजाज राय, खजांची अनवर गौसी व नायाब खजांची एनामुल हक को बनाया गया. बैठक में अंजुमन सदर हाजी जाहिरुद्दीन हबीबी, तसलीम खान, अफरीदी राय, असरफ खान, आसिफ राय, अजमत अली, तैयब खान, शान राय, सैफी राय, अदनान खान, मुमताज राय, आरिफ राय, आदिल राय, साजिद राय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >