गुमला स्थापना दिवस पर भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत केंद्र व राज्य सरकार तथा गुमला जिला प्रशासन के समक्ष भ्रष्टाचार, बेरोजगारी पर रोक एवं विकास के लिये तैयार रोड मैप को रखा जायेगा

गुमला. ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट व झारखंड नवनिर्माण दल गुमला जिला इकाई द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत केंद्र व राज्य सरकार तथा गुमला जिला प्रशासन के समक्ष भ्रष्टाचार, बेरोजगारी पर रोक एवं विकास के लिये तैयार रोड मैप को रखा जायेगा. प्रगतिशील मजदूर किसान यूनियन के गुमला जिला प्रभारी जीवन भगत ने बताया है कि जिले में सालाना अरबों रुपए विकास के नाम पर खर्च होने के बावजूद गुमला जिला हर तरह से पिछड़ा हुआ है. जिसे देखते हुए 18 मई को जिले के 44वें स्थापना दिवस पर आयोजित संकल्प कार्यक्रम में बड़े निर्णय लेते हुए पार्टी जनता की बेहतरी के लिये आंदोलन की दिशा में आगे बढ़ेगी तथा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी एवं जन समस्याओं को लेकर जन गोलबंदी तेज करेगी. कहा कि यह संकल्प कार्यक्रम गुमला के कचहरी स्थित हड़ताली वृक्ष के पास दिन के 12 बजे से आयोजित किया गया है, जिसमें पार्टी के प्रभारी सह झारखंड नवनिर्माण दल के केंद्रीय संयोजक विजय सिंह मुख्य रूप से भाग लेंगे और जनता के अधिकारों की आवाज बुलंद करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >