प्रतिनिधि, गुमला
गुमला शहर के शहीद तेलंगा खड़िया स्टेडियम में रविवार को एक दिवसीय एमपीएल सीनियर सिटीजन क्रिकेट मैच हुआ. जिसमें वरिष्ठ नागरिक टीम व मॉर्निंग वॉक टीम के बीच मुकाबला हुआ. जिसमें मॉर्निंग वॉक टीम विजयी हुई. मैन ऑफ दी मैच ऑलराउंडर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मुन्ना सिंह हुए. पहले बल्लेबाजी करते हुए वरीष्ठ नागरिक टीम ने नौ ओवर में 53 रन बनाये. जिसमें गोलू श्रीवास्तव ने 19 रन व संजय महापात्रा ने 10 रन का योगदान दिया. बाकी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके. मॉर्निंग वॉक टीम की ओर से मुन्ना सिंह ने दो विकेट, विवेक कुमार ने चार व मनीष कुमार ने तीन विकेट चटकाये. जवाबी पारी खेलने उतरी मॉर्निंग वॉक टीम ने बिना विकेट गंवाये पांच ओवर में ही मैच जीत लिया. जिसमें मुन्ना सिंह ने 22 रन, विवेक कुमार ने 22 रन व मनीष कुमार हिंदुस्तान ने नौ रन बनाये. मैच के मुख्य अतिथि नगर परिषद गुमला के उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी थे. जिन्होंने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किये. श्री कुमार ने कहा है कि गुमला में क्रिकेट खेल को बढ़ावा देने के लिए लगातार बेहतर प्रयास हो रहा है. वरिष्ठ अधिवक्ता रवींद्र कुमार सिंह ने कहा है कि सीनियर सिटीजन के सेहत को ध्यान में रखते हुए जिस प्रकार का आयोजन हुआ है. यह सराहनीय पहल है. वार्ड पार्षद मनीष कुमार व जयराम इंदवार ने कहा है कि आने वाले दिनों में भी इस प्रकार का आयोजन हो. मौके पर मुन्ना सिंह, द्वारिका मिश्रा, दिनेश कुमार, मनोज चौधरी, दिनेश महापात्रा, रवि रंजन सिंह, सुधांशू कुमार, रोहित उरांव, आशीष भगत, विवेक कुमार, पंकज कुमार साहू, चंदन सिंह, अखिलेश कुमार, अंकित उरांव, विक्की साहू, मो मंजूर, मो मुख्तार, नीलांबर साहू, प्रकाश कुमार सहित कई लोग थे.
