बेघर बुजुर्ग महिला की मदद के लिये आगे आये विधायक प्रतिनिधि मनीष कुमार, बीडीओ से की आवास व पेंशन की मांग

गुमला के पालकोट में बेघर बुजुर्ग महिला की मदद के लिए विधायक प्रतिनिधि मनीष कुमार आगे आए। उन्होंने बीडीओ से आवास और पेंशन दिलाने की मांग की है।

पालकोट. गुमला स्थित पालकोट प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित नागपुरी सांस्कृतिक विकास कला केंद्र के बरामदे में विगत तीन महीने से रह रही एक असहाय बुजुर्ग महिला एतवारी मुंडा (पति स्व. चैतू मुंडा) की सुध लेने कांग्रेस पार्टी के युवा नेता सह विधायक प्रतिनिधि मनीष हिंदुस्तान पहुंचे.

उन्होंने बुजुर्ग महिला के पास जाकर उनका हाल-चाल जाना. पूछताछ के दौरान पीड़िता ने बताया कि वह ब्लॉक के पास पुराना रोड, अलंगकेरा मार्ग पर रहती थी, लेकिन पालकोट निवासी वीरेंद्र बिहारी मिश्रा उर्फ बीबी मिश्रा ने धोखे से उसकी जमीन व घर-द्वार बेचकर उसे बेदखल कर दिया.

इसके बाद से वह रहने और खाने के लिये दर-दर भटकने को मजबूर है. मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक प्रतिनिधि मनीष हिंदुस्तान ने तत्काल बीडीओ विजय उरांव से दूरभाष पर संपर्क कर पीड़ित बुजुर्ग महिला को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ तथा वृद्धा पेंशन मुहैया कराने की मांग की.

इस पर बीडीओ विजय उरांव ने नियमानुसार हरसंभव प्रशासनिक सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. साथ ही मनीष हिंदुस्तान द्वारा बुजुर्ग महिला के लिये सोने हेतु बिछावन व कपड़ों की भी व्यवस्था की गयी. इस मौके पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि भूषण सिंह, दिगंबर साहू, प्रमोद सिंह आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >