नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज

नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज

चैनपुर. कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता ने शुक्रवार को परिजनों के साथ थाना पहुंच कर लिखित शिकायत दर्ज करायी है. शिकायत के अनुसार डुमरी थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग किशोरी 18 अप्रैल 2026 को अपने पिता के साथ ग्राम सकरा में अपनी फुआ के घर एक शादी समारोह में शामिल होने आयी थी. 20 अप्रैल की शाम करीब सात बजे जब वह गांव में ही एक अन्य घर से शादी समारोह देख कर लौट रही थी, तभी रास्ते में घात लगाये दो युवकों ने उसे पकड़ लिया. आरोपियों की पहचान ग्राम सकरा निवासी ब्राह्मण मुंडा उर्फ धर्मनाथ मुंडा और रतन दास के रूप में हुई है. पीड़िता का आरोप है कि उसे जबरन पास के जंगल में उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद आरोपी ब्राह्मण मुंडा उसे जंगल की दूसरी ओर ले गया और वहां दोबारा उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद आरोपियों ने पीड़िता को गांव के नजदीक छोड़ते हुए धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया, तो उसे और उसके पूरे परिवार को जान से मार देंगे. मामले की गंभीरता को देखते हुए कुरुमगढ़ थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने मामला दर्ज कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >