भरनो. भरनो प्रखंड के बांसटोली गांव में एक शादी समारोह में अपने रिश्तेदार के घर आयी 16 वर्षीय नाबालिग के साथ पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना में शामिल दो बालिग और तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार पीड़िता अपनी चाची के साथ शादी में शामिल होने आयी थी. मंगलवार की रात वह अन्य लड़कियों के साथ डांस कर रही थी, जहां बगल के सरनाटोली गांव के कुछ युवकों से उसका परिचय हुआ. रात करीब नौ बजे जब किशोरी शौच के लिए अकेले घर से बाहर निकली, तो पहले से घात लगाये युवकों ने उसे जबरन उठा कर पास के पतरा झाड़ियों में ले गये और घटना को अंजाम दिया. इसके बाद देर रात आरोपी उसे घर के पास छोड़ कर फरार हो गये. घटना के बाद पीड़िता ने घर पहुंच कर परिजनों को आपबीती सुनायी. इसके बाद बुधवार की सुबह थाना में मामला दर्ज कराया गया. थानेदार संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी कर उसी रात सभी आरोपियों को उनके गांव से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में महावीर उरांव (19) और सुमित उरांव (18) शामिल हैं. जबकि तीन अन्य आरोपी नाबालिग 16-17 वर्ष के हैं. पुलिस ने गुरुवार को पीड़िता की मेडिकल जांच करायी और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. छापेमारी टीम में एसआइ मंटू चौधरी, एएसआइ निर्मल प्रसाद और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
शादी समारोह में आयी नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म
पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार भेजा जेल
