हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़कर नाबालिग ने की आत्महत्या की कोशिश, ग्रामीणों ने बचायी जान

गुमला के भरनो में एक 15 वर्षीय किशोर ने हाई टेंशन बिजली टावर पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास किया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत स्थानी पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नीचे उतारा.

गुमला: जिले के भरनो थाना क्षेत्र के मलगो पुल के पास बोडो गांव में स्थित एक हाई टेंशन बिजली टॉवर में चढ़कर एक नाबालिग ने फांसी लगाकर खुदकुशी करने प्रयास किया. नाबालिग ने टॉवर पर चढ़कर गमछे के जरिए फंदे में झूलकर आत्महत्या करने की कोशिश की. लेकिन स्थानी ग्रामीणों को उसे बचा लिया.

नाबालिग की पहचान मलगो, बरटोली निवासी नंदू उरांव के बेटे मनीष उरांव (15 वर्ष) के रुप में हुई है. जानकारी के अनुसार, मनीष बीते रात खाना खाकर घर से बाहर निकला था. अहले सुबह बोडो के ग्रामीणों ने उसे टॉवर में गमछा के सहारे फांसी पर लटकता हुआ देखा. जिसे तुरंत नीचे उतारा. और इसकी सूचना पुलिस को दी.

ग्रामीणों के मुताबिक, नाबालिग ने करीब 20 फीट ऊपर गमछा से फांसी लगाया था. लेकिन उसका पैर नहीं लटका था. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे नीचे उतारा और तुरंत अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका इलाज चल रहा है. हालांकि नाबालिग ने ऐसा कदम क्यों उठाया उसके पीछे के कारणों का अबतक पता नहीं चल पाया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Durjay paswan

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >