पेड़ से गिर कर अधेड़ की मौत

पालकोट की घटना

पालकोट. हरिजन टोली निवासी सुरेश नायक (55) की पंडरा पानी गांव में कटहल के पेड़ से गिरने से मौत हो गयी. पुलिस को घटना की सूचना मिलने पर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी के अनुसार सुरेश कटहल बेचने का काम करता था और कटहल तोड़ने पंडरा पानी गांव गया हुआ था. सुरेश पेड़ पर चढ़ कर कटहल तोड़ रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और जमीन पर गिर गया. जमीन पर गिरने के कारण अधिक चोट लगी. घटना के बाद उसके सहयोगी उसे पालकोट सीएचसी लाये, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. सुरेश परिवार में एकमात्र कमाने वाला व्यक्ति था. घटना की सूचना पंचायत के मुखिया को दी गयी, परंतु सूचना मिलने के बाद भी मुखिया पीड़ित के घर नहीं पहुंचा. इससे हरिजन टोली के लोगों में मुखिया के खिलाफ आक्रोश है. ग्रामीणों का कहना है कि खबर मिलने के बावजूद मुखिया जंसिता मिंज पीड़ित परिवार से एक बार भी मिलने नहीं आयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >