Gumla News: गुमला के इस गांव का बड़ा फैसला- धर्म बदलने वालों का होगा हुक्का-पानी बंद

Meeting Against Conversion: संजय कुमार वर्मा ने कहा कि बाहर से आये लोग कुदरा गांव के असहाय, लाचार, गरीब, अशिक्षित ग्रामीणों को गुमराह कर धर्मांतरण करने का दबाव दिया जा रहा है. अगर इसे रोका नहीं गया, तो गांव का माहौल बिगड़ सकता है. प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है. हालांकि, ग्रामीणों ने अपने गांव की संस्कृति, परंपरा, धर्म को बचाने और खुद की सुरक्षा के लिए बड़ा निर्णय लिया है. धर्म बदलने वालों का गांव में हुक्का पानी बंद होगा.

Meeting Against Conversion| गुमला, दुर्जय पासवान : गुमला जिले के एक गांव के लोगों ने बड़ा फैसला लिया है. कहा है कि अगर कोई परिवार या सदस्य धर्म बदलता है यानी धर्मांतरण करता है, तो उस परिवार का गांव में हुक्का-पानी बंद कर दिया जायेगा. साथ ही सामाजिक बहिष्कार करते हुए गांव से बाहर निकाल दिया जायेगा. यह निर्णय गुमला जिले के सिसई प्रखंड स्थित कुदरा गांव के लोगों ने लिया है. बैठक में कुदरा गांव के एक-एक घर से एक-एक सदस्य मौजूद थे.

सिसई के कुदरा गांव के लोगों ने की बड़ी बैठक

हाल के दिनों में सिसई प्रखंड में कुछ लोगों के धर्म बदलने के बाद कुदरा गांव के ग्रामीणों ने यह फैसला लिया है. ग्रामीणों ने कहा है कि बाहर से आकर कुछ लोग गांव में बस गये हैं. इनकी वजह से गांव में अशांति का माहौल है. कुछ लोगों को धर्म बदलने के लिए दबाव भी बनाया जा रहा है. इसके बाद ग्रामीणों ने मंगलवार को गांव में आपात बैठक की और धर्म बदलने वाले लोगों को चेताया है.

ग्रामीणों को गुमराह कर धर्मांतरण का बनाया जा रहा दबाव – संजय कुमार वर्मा

संजय कुमार वर्मा ने कहा कि बाहर से आये लोग कुदरा गांव के असहाय, लाचार, गरीब, अशिक्षित ग्रामीणों को गुमराह कर धर्मांतरण करने का दबाव दिया जा रहा है. अगर इसे रोका नहीं गया, तो गांव का माहौल बिगड़ सकता है. प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है. हालांकि, ग्रामीणों ने अपने गांव की संस्कृति, परंपरा, धर्म को बचाने और खुद की सुरक्षा के लिए बड़ा निर्णय लिया है. धर्म बदलने वालों का गांव में हुक्का पानी बंद होगा.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बीमारी ठीक करने के नाम पर आदिवासियों पर बनाया जा रहा धर्म परिवर्तन का दबाव – उदय

उदय कुशवाहा ने कहा कि सिसई प्रखंड क्षेत्र के गांवों में अवैध रूप से परती जमीन पर धार्मिक स्थल बनाकर भोले-भाले गरीब आदिवासियों को बीमारी ठीक करने के नाम पर धर्म बदलने का दबाव बनाया जा रहा है. यह बहुत ही आपत्तिजनक और हास्यास्पद है. प्रशासन इन अवैध गतिविधियों पर रोक लगाये. अगर ऐसा नहीं किया, तो पूरे प्रखंड क्षेत्र में उग्र आंदोलन किया जायेगा. मौके पर समाजसेवी मुकेश श्रीवास्तव, रोहित शर्मा, सौरव ताम्रकार, जयराम उरांव, सुनीता देवी, छोटेलाल ताम्रकार सहित सैकड़ों महिला, पुरुष, पाहन, पुजार उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें

Palamu News: पलामू में वज्रपात से मां-बेटी सहित 3 की मौत से कोहराम, गांव में शोक की लहर

Good News: झारखंड की 7.5 लाख महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द मिलेगा मंईयां सम्मान योजना का पैसा

झारखंड हाईकोर्ट की सुरक्षा से खिलवाड़! भाजपा ने सरकार पर लगाया घटिया सुरक्षा उपकरण खरीदने का आरोप

Indian Railways News: रांची से पटना जाने वालों की हो गयी बल्ले-बल्ले, समय बचेगा, होंगे इतने फायदे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >