मैट्रिक की छात्रा ने फांसी लगा कर दी जान

मैट्रिक की छात्रा ने फांसी लगा कर दी जान

घाघरा. थाना क्षेत्र के घोड़ाटांगर गांव में एक नाबालिग लड़की मैट्रिक की छात्रा संपत्ति कुमारी ने घर की छत में शॉल के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची घाघरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के संबंध में मृतक की मां ने बताया कि उसकी पुत्री गुरुवार को घर से कहीं भाग गयी थी. आज (रविवार) सुबह में सूचना मिली कि वह आरंगी गांव में है, जहां से उसे वापस घर लाया गया. इसके बाद घर के सभी लोग अपने-अपने काम में लग गये. उस समय संपत्ति घर के अंदर थी. उसने दरवाजा को बंद कर लिया. बाद में जब काम निबटाने के बाद घर का दरवाजा खोलने का प्रयास किये, तो दरवाजा नहीं खुला. दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसा, तो देखा कि संपत्ति फांसी के सहारे झूल रही थी. घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों व रिश्तेदारों की भीड़ घर के बाहर लग गयी.

ऑटो पलटा, एक घायल

बसिया. किंदिरकेला में अनियंत्रित होकर ऑटो पलटने से 55 वर्षीय अलेक्सियुस केरकेट्टा गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से परिजन रेफरल अस्पताल बसिया लेकर गये, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >