मंडा पूजा राज्य क संस्कृति व आत्मा है : अनमोल

बसिया में मंडा पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

बसिया में मंडा पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम बसिया. मंडा पूजा समिति, बसिया के तत्वावधान में दीवानटोली स्थित शिव मंदिर में दो दिवसीय मंडा पूजा का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. इस धार्मिक उत्सव के तहत 25 अप्रैल की रात को भव्य छऊ नृत्य का आयोजन किया गया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. वहीं, 26 अप्रैल की सुबह शिव भक्तों ने पूरी श्रद्धा के साथ फूलखुंदी की रस्म अदा की, जिसमें दहकते अंगारों पर चलकर अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया. दोपहर 12 बजे से पुराना अस्पताल परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी अनमोल टोप्पो ने किया. इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अनमोल टोप्पो ने कहा कि मंडा पूजा झारखंड की संस्कृति और आत्मा में बसती है. उन्होंने जोर देकर कहा कि हम अपनी इस गौरवशाली पारंपरिक रीति-रिवाज को पीढ़ी-दर-पीढ़ी संजोये हुए है. इस महोत्सव को सफल बनाने में राजकुमार सिंह, सुमित साहू, सतीश राम, अनिल गुप्ता, पीसी बड़ाईक, जितेंद्र भगत, पंकज सिंह, मनभरण सिंह, सुलाभ सिंह, प्रकाश सिंह, दुर्गा मुंडा और दीपू सिंह सहित पूजा समिति के अनेक सदस्यों व सैकड़ों ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >