पत्थर से मार एक व्यक्ति की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पत्थर से मार एक व्यक्ति की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

जारी. जारी थाना के श्रीनगर गांव में शुक्रवार को चटकपुर निवासी बसंत तिर्की (45) की हत्या कर दी गयी. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत है. बसंत तिर्की किसी कार्य से श्रीनगर गांव आया था. इस दौरान अज्ञात लोगों ने उसके सिर पर पत्थर से हमला कर दिया. हमले में उन्हें गंभीर चोट लगी, जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते स्थानीय लोगों ने जारी थाना पुलिस को जानकारी दी. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी शनि कुमार व एसडीपीओ श्रुति अग्रवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. थाना प्रभारी शनि कुमार ने बताया कि श्रीनगर गांव में एक व्यक्ति की हत्या की सूचना प्राप्त हुई थी. मृतक की पहचान चटकपुर निवासी बसंत तिर्की के रूप में हुई है. प्रथम दृष्टया मृतक के सिर में गहरी चोट के निशान पाये गये हैं. हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान के लिए जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा हत्यारों की तलाश में छापेमारी अभियान चला रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >