Lockdown In Gumla : गुमला के डुमरी में नहीं लगने दिया जा रहा है साप्ताहिक बाजार, पुलिस प्रशासन करा रहा बंद

डुमरी व नवाडीह चौक के दुकानदारों द्वारा सुबह आठ बजे दुकान खोली व दोपहर दो बजे बंद कर दिया जा रहा है. सीपी चौक में सब्जी बेचने वाले को मास्क लगा कर व सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए दूर बैठा कर सब्जी बेचने की हिदायत दी गयी है. इसके अलावा थाना के विभिन्न चौक चौराहों में मास्क जांच अभियान चलाया गया.

Lockdown In Gumla, Gumla News डुमरी : थानेदार मनीष कुमार के नेतृत्व मे शुक्रवार को लगने वाले डुमरी साप्ताहिक बाजार को नहीं लगने दिया गया. निरीक्षण के दौरान गांव देहात से बाजार में जो भी लोग सब्जी बेचने आये थे. उन्हें कोरोना बीमारी संबंधित जानकारी देते हुए वापस घर भेज दिया गया. शुक्रवार को बाजार टांड़ और चौक चौराहों में सन्नाटा पसरा रहा.

डुमरी व नवाडीह चौक के दुकानदारों द्वारा सुबह आठ बजे दुकान खोली व दोपहर दो बजे बंद कर दिया जा रहा है. सीपी चौक में सब्जी बेचने वाले को मास्क लगा कर व सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए दूर बैठा कर सब्जी बेचने की हिदायत दी गयी है. इसके अलावा थाना के विभिन्न चौक चौराहों में मास्क जांच अभियान चलाया गया.

थानेदार सड़क पर उतरें

बसिया. प्रखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन शुक्रवार को थानेदार अनिल लिंडा पुलिस बल के साथ सड़क पर उतरे. उन्होंने बेवजह सड़कों पर घूम रहे लोगों को फटकार भी लगायी. वहीं कोरोना से इस लड़ाई में प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों से सहयोग करने की अपील की.

Posted By : Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >