स्थानीय लोगों से टोल टैक्स नहीं लेने की मांग

गुमला चेंबर ऑफ़ कॉमर्स का एक प्रतिनिधिमंडल चेंबर अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में गुमला के नागफेनी स्थित आंजनधाम टोल गेट जाकर उसके मैनेजर सतीश पाल से मिले और टोल गेट से संबंधित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की.

प्रतिनिधि, गुमला

गुमला चेंबर ऑफ़ कॉमर्स का एक प्रतिनिधिमंडल चेंबर अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में गुमला के नागफेनी स्थित आंजनधाम टोल गेट जाकर उसके मैनेजर सतीश पाल से मिले और टोल गेट से संबंधित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की. चेंबर की तरफ से मांग की गयी कि अभी तक जो परंपरा चल रही थी. गुमला के स्थानीय लोगों को आधार कार्ड दिखाकर बिना कोई शुल्क के आना-जाना है. इसे जारी रखा जाये. इसपर टोल मैनेजर की तरफ से कहा गया कि प्रतिमाह बहुत कम शुल्क लेकर हम लोग पास निर्गत कर रहे हैं. इसे लागू करने दिया जाये. बहुत मंथन के बाद यह तय पाया की विचार करने के लिए थोड़ा और समय दिया जाये और शीघ्र फिर एक बैठक कर कोई निर्णय ले लिया जायेगा. मौके पर टोल की तरफ से टोल मैनेजर सतीश पाल उनके कर्मचारी श्रवण साहू उपस्थित थे. चेंबर की तरफ से चेंबर अध्यक्ष राजेश सिंह के साथ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी, निवर्तमान अध्यक्ष दामोदर कसेरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिजीत जायसवाल, सचिव बबलू वर्मा और पंकज खंडेलवाल, मीडिया प्रभारी इम्तियाज़ मिनी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >