विधिक शिविर में 47 लाख का चेक वितरित, लाभुकों को मिले प्रमाण पत्र और पीपीओ कार्ड

गुमला के चैनपुर में आयोजित विधिक सेवा सह सशक्तीकरण शिविर में जरूरतमंदों को 47 लाख रुपये का ऋण और सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया.

चैनपुर (गुमला): अनुसूचित जनजाति, श्रमिक, विधवा, महिला, दिव्यांग और समाज के अति पिछड़े वर्ग के लोगों को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से रविवार को चैनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित पुस्तकालय भवन में विधिक सेवा सह सशक्तीकरण शिविर का आयोजन किया गया. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के संरक्षण में जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला प्रशासन गुमला की ओर से आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए.

ये भी पढ़ें- जेसीबी की लापरवाही से 11 केवी केबल क्षतिग्रस्त, बिजली विभाग को 1.50 लाख का नुकसान

47 लाख रुपए का चेक किया गया वितरित

कार्यक्रम में पॉक्सो एक्ट के जज संदीप भाटिया मुख्य रूप से मौजूद रहे. मौके पर चैनपुर और बाम्दा क्लस्टर को संयुक्त रूप से ऋण के रूप में 47 लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया. इसके अलावा चयनित लाभुकों के बीच लुंगी, धोती और साड़ी का वितरण किया गया. पेंशन लाभुकों को पीपीओ कार्ड, बाल विकास परियोजना कार्यालय की ओर से लाडली लक्ष्मी योजना का प्रमाण पत्र तथा आवेदकों के बीच जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र वितरित किए गए.

ग्रामीणों को पॉक्सो एक्ट की दी जानकारी

मौके पर जज संदीप भाटिया ने ग्रामीणों को पॉक्सो एक्ट के तहत मिलने वाली सुविधाओं और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी. उन्होंने लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और जरूरत पड़ने पर उपलब्ध कानूनी सहायता का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम में बीडीओ, मुखिया शोभा देवी सहित अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें- बारिश ने छीना आशियाना, आर्थिक मदद के लिए पीड़ित परिवार ने प्रशासन से लगाई गुहार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >