समस्याएं सुन समाधान करने का दिया आश्वासन

साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन

गुमला. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में मंगलवार को साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया. इसमें शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने उपायुक्त के समक्ष अपनी व्यक्तिगत व सामूहिक समस्याओं को रख निदान करने की मांग की. रायडीह प्रखंड की कोब्जा पंचायत अंतर्गत रमजा गलगुटरी में पेयजल समस्या व्याप्त है. इस संबंध में ग्रामीणों ने उपायुक्त को आवेदन सौंप कर पेयजल सुविधा बहाल करने की मांग की. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पीने का पानी उपलब्ध नहीं है. उन्होंने उपायुक्त से गांव में डीप बोरिंग कराने की गुहार लगायी, जिस पर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दिया. इसके अलावा भूमि विवाद, रोजगार, आर्थिक सहायता, जमीन मापी, सड़क, नाली, अबुआ आवास, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, आश्रित को नौकरी देने, मानदेय का भुगतान कराने, पारिवारिक पेंशन, आधार कार्ड बनवाने, पारिवारिक विवाद, आपदा प्रबंधन से मुआवजा, पीएम आवास, ट्रांसफर समेत कई मामले आये. उपायुक्त ने एक-एक कर सभी लोगों की समस्याओं को सुन संबंधित पदाधिकारी को निदान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >