गुमला: गुमला के माड़ापानी गांव में शुक्रवार शाम वज्रपात की घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जबकि पांच पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई. वज्रपात की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.
जंगल में पशु चरा रही थी महिला
बताया गया कि गांव की राधा देवी शुक्रवार शाम जंगल में थी. इसी दौरान अचानक मौसम में बदलाव हुआ और तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ. बिजली की चपेट में आने से राधा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई. इसी दौरान जंगल में चर रहे पांच पशु भी वज्रपात की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
ये भी पढ़ें- टेंपो में 8-10, वैन में 12-15 बच्चे, शहर की सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड स्कूल वाहन..पढ़ें पूरी खबर
सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
वज्रपात की घटना के बाद परिजन और ग्रामीण तत्काल राधा देवी को इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार, महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है.
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है. साथ ही पशुओं की मौत से हुए नुकसान को लेकर भी प्रभावित परिवार को सहायता देने की मांग की गई है.
ये भी पढ़ें- नहीं रहे पलामू के प्रसिद्ध लोक गायक शिव चौधरी, क्षेत्र में शोक की लहर
