बसिया. एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय बसिया में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षक रंजन कुमार पांडेय ने मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर पुष्पार्चन और दीप प्रज्ज्वलित कर किया.
भजन और नाटक की प्रस्तुति ने मोहा मन
कार्यक्रम में छात्र शिवम बड़ाइक व साथियों ने कृष्ण प्यारे से जिसका संबंध है भजन प्रस्तुत किया. इसके बाद अजित उरांव व साथियों ने अरे द्वारपालों, कन्हैया से कह दो भजन पर सुंदर नाटक का मंचन किया. छात्र रणवीर उरांव ने यमुना किनारे कृष्णा आया न करो भजन प्रस्तुत किया. वहीं शिक्षिका निशा कुमारी ने ओ कान्हा अब तो मुरली की मधुर सुना दो भजन की प्रस्तुति दी.
गीता को बताया समस्याओं का समाधान
शिक्षक अरुण कुमार तिवारी और आर्यन शाह ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए वर्तमान समय में उनकी प्रासंगिकता पर चर्चा की. प्राचार्य संजय कुमार सिंह ने बच्चों से श्रीमद्भगवद्गीता पढ़ने की बात कही. उन्होंने कहा कि हमारी सभी समस्याओं का समाधान श्रीमद्भगवद्गीता में मिल सकता है.
