गुमला. गुमला प्रखंड के खोरा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा सह मेला आयोजन समिति की बैठक अध्यक्ष रामस्वरूप सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आगामी दुर्गा पूजा और मेला के सफल संचालन के लिए नयी समिति का गठन किया गया. सर्वसम्मति से रामस्वरूप सिंह को पुन: अध्यक्ष चुना गया.
इन्हें मिली समिति में जिम्मेदारी
नयी कार्यकारिणी समिति में लक्ष्मीकांत बड़ाईक, मनमोहन सिंह, श्यामसुंदर साहू और दीपक कुमार साहू को संरक्षक बनाया गया है. रविंद्र सिंह, राम कैलाश सिंह एवं देव कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, मनपूरन साहू को सचिव, संदीप सिंह एवं अभिषेक सिंह को सह सचिव तथा रामावतार साहू को कोषाध्यक्ष बनाया गया.
अनुज कुमार सिंह और गणपति साहू को सह कोषाध्यक्ष, राम बिलास साहू, मदन साहू, धनमान सिंह और जेके राज को कानूनी सलाहकार की जिम्मेदारी दी गयी है. रामकिशोर दास देवघरिया, महेश दास एवं विजय मिश्रा को पूजा प्रभारी बनाया गया है.
अमरेश लाल और कमलेश साहू मीडिया प्रभारी तथा जितिया उरांव, महेश उरांव, संजय उरांव, किरानी साहू और गोविंद साहू को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी बनाया गया है.
कार्यकारिणी समिति में ये सदस्य शामिल
कार्यकारिणी समिति में मथुरा साहू, तारकेश्वर सिंह, अवध सिंह, गुणा साहू, गुरुचरण साहू, सीताराम बड़ाईक, बिनोद साहू, दिलीप सिंह, सीताराम सिंह, निरंजन सिंह, सुनील साहू, रत्न प्रकाश सिंह, दुर्गेश हजाम, अनुज पांडेय, राहुल साहू, गौरी शंकर सिंह, फेकू सिंह, सागर सिंह, सतीश सिंह और छविंदर सिंह को शामिल किया गया है.
शांतिपूर्ण और भव्य आयोजन का संकल्प
नवगठित समिति के सभी पदाधिकारियों ने इस वर्ष दुर्गा पूजा और मेला को शांतिपूर्ण, भव्य और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने का संकल्प लिया. सभी ने आपसी सहयोग और समन्वय के साथ मिलकर काम करने की बात कही.
