गुमला. कर्रा थाना के आमजौरा जुरदाग निवासी राजेश गोप पर बसिया थाना के देवी गुड़ी चौक के समीप कुछ बदमाशों ने हमला कर घायल कर दिया. इसमें उसका एक हाथ टूट गया है. इस संबंध में राजेश गोप ने बसिया थाना में पांच लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है, जिसमें तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है, जबकि दो लोग अज्ञात हैं. राजेश गोप ने अपनी शिकायत में कहा है कि मैं शिव मंगल बस का चालक हूं, जो रांची से सिमडेगा चलती है. सिमडेगा से चल कर रांची जाने के क्रम में बसिया देवी गुड़ी चौक के समीन कुछ बदमाशों द्वारा मुझे हाथ देकर बस को रुकवाया गया. तभी बस रूकवाने वाले लोग गाली-गलौज करने लगे. इस क्रम में गाली क्यों दे रहे हैं बोलने पर लाठी उठा कर सिर में मार कर गंभीर चोट पहुंचाया. हाथ में भी मारा, जिससे मेरा हाथ टूट गया और और कान का जाली फट गया है, जिससे मैं सुन नहीं पा रहा हूं. हमला करने वालों में शशि भूषण, अमित महंती व अभिषेक महंती शामिल है. जबकि और दो अन्य लोग भी थे. जिसका नाम मैं नहीं जानता. उन्होंने बसिया थाना की पुलिस से हमला करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.
बस चालक पर हमला, हाथ टूटा, थाना में की शिकायत
बस चालक पर हमला, हाथ टूटा, थाना में की शिकायत
