न्याय आपके द्वार’ ग्रामीणों को मिली कानूनी जानकारी

झालसा के निर्देशानुसार ‘न्याय आपके द्वार’ अभियान के तहत जस्टिस ऑन व्हील वाहन गुमला सदर प्रखंड के डुमरडीह होते हुए केसीपारा गांव पहुंचा

प्रतिनिधि, गुमला झालसा के निर्देशानुसार ‘न्याय आपके द्वार’ अभियान के तहत जस्टिस ऑन व्हील वाहन गुमला सदर प्रखंड के डुमरडीह होते हुए केसीपारा गांव पहुंचा. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. कार्यक्रम में स्थायी लोक अदालत के सदस्य शंभू सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा है कि यह अभियान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर लोगों को विधिक जागरूकता प्रदान कर रहा है. साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है. ताकि ग्रामीणों को उसका लाभ मिल सके. उन्होंने बाल विवाह, मानव तस्करी, स्पॉन्सरशिप योजना और डीएलएसए से मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी. वहीं लीगल एड डिफेंस काउंसिल की इंदू पांडे ने घरेलू हिंसा व अन्य कानूनी पहलुओं पर प्रकाश डाला. मौके पर पैनल अधिवक्ता सुधीर पांडे, सादिक अंसारी समेत स्थानीय मुखिया, पीएलवी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे. युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास चैनपुर. थाना क्षेत्र के आजाद बस्ती में रविवार को एक गंभीर घटना सामने आयी है. जहां 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश की. युवक की पहचान अफसर आलम के रूप में हुई है. जिसे समय रहते बचा लिया गया. जानकारी के मुताबिक, अफसर आलम पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रहा था. रविवार को दिन सामान्य ढंग से बीत रहा था. लेकिन अचानक उसने घर के भीतर रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया. इसी दौरान उसकी भाभी की नजर उस पर पड़ गयी. उन्होंने बिना समय गंवाये तुरंत उसे फंदे से नीचे उतारा और परिजनों को सूचना दी. तत्परता के चलते युवक की जान बच गयी. घटना के बाद परिजन उसे आनन-फानन में दोपहर करीब 3.00 बजे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >