जज टाइटैनिक ने कोर्ट वारियर्स को सात विकेट से हराया

जज टाइटैनिक ने कोर्ट वारियर्स को सात विकेट से हराया

पालकोट. पालकोट के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल गोबर सिल्ली के समीप क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. मैच गुमला जज टाइटैनिक और गुमला कोर्ट वारियर्स के बीच खेला गया. 12-12 ओवर के मुकाबले में गुमला कोर्ट वारियर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रन बनाये. वहीं जबाबी पारी खेलने उतरी गुमला जज टाइटैनिक की टीम ने सात विकेट से मैच को जीत लिया. जज टाइटैनिक टीम की ओर से डालसा सचिव राम कुमार लाल गुप्ता ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 56 रन बनाये. मैच को सफल बनाने में पालकोट थाना प्रभारी तरूण कुमार, बीडीओ बिजय उरांव, सासंद प्रतिनिधि बंसत कुमार गुप्ता आदि का सराहनीय सहयोग रहा.

बच्चों को क्रिकेट का गुर सीखा रहे राजू राम

बसिया. सबडिवीजन क्रिकेट एकेडमी कोनबीर के संचालक राजू राम क्षेत्र के बच्चों को क्रिकेट के गुर सीखा रहे हैं. बाते दें कि राजू राम झारखंड टीम से तीन बार खेल चुके हैं और अब वे बच्चों के हुनर को तराशने का काम कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें बचपन से ही क्रिकेट के प्रति काफी लगाव था. उन्होंने कहा कि वह स्टेट टीम तक ही खेल सकें, लेकिन उनकी सोच है कि उनके क्षेत्र के बच्चे क्रिकेट में अपनी पहचान आगे तक बनाये. उन्होंने बताया कि इस बार गुमला जिला लीग में उनकी टीम उपविजेता रही. उनके यहां के तीन खिलाड़ियों का चयन अंडर-14 व दो-दो खिलाड़ियों का चयन अंडर-16 व अंडर-19 के लिए हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >