Gumla News: जेजेएमपी का एरिया कमांडर प्रवीण एक्का और छोटू नायक गुमला के जंगल से गिरफ्तार

JJMP News: झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के एरिया कमांडर प्रवीण एक्का उर्फ अड़िया को गुमला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसके एक साथी को भी पकड़ा गया है. इसका नाम छोटू नायक है. दोनों उग्रवादियों के पास से हथियार, गोलियां और मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं. दोनों उग्रवादियों को तांती गांव के जंगल से गिरफ्तार किया गया है.

JJMP News| गुमला, जगरनाथ पासवान : गुमला पुलिस को झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) उग्रवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने जेजेएमपी के एरिया कमांडर प्रवीण एक्का उर्फ अड़िया और उसके साथी छोटू नायक को गिरफ्तार कर लिया है. डुमरी थाना क्षेत्र के सिरसी निवासी प्रवीण एक्का (28) और उसके साथी पुटरूंगी निवासी छोटू नायक (27) के पास से एक पिस्टल, एक सिक्सर, एक मैगजीन, 5 गोलियां और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं.

तांती गांव के जंगल से हुई उग्रवादियों की गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जमां ने मंगलवार को समाहरणालय चंडाली स्थित अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों को यह जानकारी दी. एसपी ने बताया कि नक्सलियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में सूचना मिली कि तांती गांव के जंगलों में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी का कमांडर क्रियावादी प्रवीण एक्का उर्फ अड़िया अपने दस्ते के साथ भ्रमणशील है. किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है.

  • पुलिस ने दोनों गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से एक पिस्टल, एक सिक्सर, एक मैगजीन, 5 गोलियां और 2 मोबाइल फोन जब्त किये
  • प्रवीण एक्का उर्फ अड़िया का गिरोह घाघरा और बिशुनपुर थाना तथा वहां से सटे लोहरदगा जिला के क्षेत्र में सक्रिय था

एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन

एसपी ने बताया कि उक्त सूचना के सत्यापन और आगे की कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चैनपुर ललित मीणा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित डुमरी थाना प्रभारी अनुज कुमार, पुअनि मनोज कुमार, नक्सल शाखा के मोहम्मद जहांगीर, डुमरी थाना के सअनि रवींद्र भारती, अभियान शाखा के आरक्षी 32 नीरज तिवारी व डुमरी थाना रिजर्व गार्ड शामिल थे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस को देख जंगल की ओर भागे उग्रवादी, खदेड़कर पकड़ा

एसपी ने बताया कि सूचना का सन्हा दर्ज करते हुए छापेमारी दल ग्राम तांती के जंगल में पहुंचा. इस दल ने कुछ लोगों को गांव के सामने वाले जंगल में देखा. पुलिस को अपनी ओर आता देख वे सभी जंगल की ओर भागने लगे. छापामारी दल ने घेराबंदी करते हुए खदेड़कर 2 लोगों को पकड़ा. इनसे पूछताछ करने पर एक ने अपना नाम प्रवीण एक्का उर्फ अड़िया पिता स्वर्गीय अमरूस एक्का ग्राम सिरसी बताया. दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम छोटू नायक पिता ननका नायक ग्राम पुटरूंगी बताया.

JJMP News: तलाशी लेने पर दोनों के पास मिला हथियार

एसपी ने बताया कि दोनों की तलाशी लेने पर प्रवीण एक्का उर्फ अड़िया के पास से एक पिस्टल, एक मैगजीन, 3 गोली और एक मोबाइल फोन तथा छोटू नायक के पास से एक सिक्सर, 2 गोलियां और एक मोबाइल मिला. एसपी ने बताया कि दोनों के पास से मिले अग्नेयास्त्र से संबंधित कोई कागजात उनके पास नहीं थे. एसपी ने बताया कि बिना अनुज्ञप्ति के अग्नेयास्त्र व गोली रखना और प्रयोग करना संज्ञेय अपराध है. इस अपराध में दोनों अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

17 सीएलए एक्ट का मामला है दर्ज

एसपी ने बताया कि प्रवीण एक्का उर्फ अड़िया के विरुद्ध बिशुनपुर थाने में 26 जून 2025 को कांड संख्या 23/25, धारा-25(1-ए)/23/25 आर्म्स एक्ट एवं 17 सीएलए एक्ट का मामला दर्ज है. एसपी ने बताया कि प्रवीण एक्का उर्फ अड़िया का गिरोह घाघरा व बिशुनपुर थाना तथा वहां से सटे लोहरदगा जिले के क्षेत्र में सक्रिय था. बहुत जल्द ही इस क्षेत्र से उग्रवाद का सफाया किया जायेगा. इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें

बिहार में 5 आदिवासियों को जिंदा जलाने की जांच के लिए झारखंड कांग्रेस ने पूर्णिया भेजी टीम

Jharkhand Weather: झारखंड के 22 जिलों पर मेहरबान मानसून, 2 जिलों से क्यों रूठा?

Shravani Mela Spl Trains: रांची रेल मंडल से चलेंगी 4 श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें, ये है रूट और टाइम-टेबल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >