Jharkhand Weather Update News : गुमला शहर के हरिओम कॉलोनी की जिंदगी बनीं नरक, घर और सड़क हुआ जलमग्न, कौन है इसका जिम्मेवार ?

Jharkhand Weather Update News (गुमला) : ये अपना गुमला है. बारिश में जिंदगी नरक बन जाती है. हम बात कर रहे हैं हरिओम कॉलोनी की. यह मुहल्ला शहर में है. रिहायसी इलाका है. लेककिन, कुछ लोगों के कारण पूरा मुहल्ले की जिंदकी नरक बन गयी है. बारिश हुआ, तो मुहल्ला का नक्शा बदल जाता है. ऐसा ही नजारा सोमवार को दिखा. बारिश से मुहल्ले की सड़क जलमग्न हो गयी. घरों में पानी घुस गया. कई परिवार तो घर छोड़कर दूसरे घरों में आश्रय लिये हुए हैं. घर तालाब बन गया है. एक से डेढ़ फीट तक पानी भर गया है. बारिश पानी के साथ छोटे मछली, मेढक व बरसाती कीड़े भी घर में घुस गये. सांप, बिच्छू भी घर में घुसने का डर है.

Jharkhand Weather Update News (दुर्जय पासवान, गुमला) : ये अपना गुमला है. बारिश में जिंदगी नरक बन जाती है. हम बात कर रहे हैं हरिओम कॉलोनी की. यह मुहल्ला शहर में है. रिहायसी इलाका है. लेककिन, कुछ लोगों के कारण पूरा मुहल्ले की जिंदकी नरक बन गयी है. बारिश हुआ, तो मुहल्ला का नक्शा बदल जाता है. ऐसा ही नजारा सोमवार को दिखा. बारिश से मुहल्ले की सड़क जलमग्न हो गयी. घरों में पानी घुस गया. कई परिवार तो घर छोड़कर दूसरे घरों में आश्रय लिये हुए हैं. घर तालाब बन गया है. एक से डेढ़ फीट तक पानी भर गया है. बारिश पानी के साथ छोटे मछली, मेढक व बरसाती कीड़े भी घर में घुस गये. सांप, बिच्छू भी घर में घुसने का डर है.

बता दें कि आज से 20 साल पहले मुहल्ले से होकर नहर गुजरती थी, लेकिन समय बदला. आबादी बढ़ी. हरिओम कॉलोनी की जमीन बिक गयी. लोगों ने घर बनाया, तो नहर पर भी अतिक्रमण कर लिया. मुहल्ले के लोग कहते हैं कि सरकारी नहर था, लेकिन प्रशासन के पास सरकारी नहर का कोई दस्तावेज नहीं है.

हर साल बारिश में यह मुहल्ला जलमग्न हो जाता है. हालांकि, नाली बनी है, लेकिन नाली मुहल्ले तक सीमित है. नाली का पानी निकलने के लिए रास्ता नहीं है. मुहल्ले के लोग 10 वर्षों से नाली का पानी निकासी के लिए आंदोलन कर रहे हैं. सड़क जाम भी किये थे. प्रशासन ने वादा किया था. समस्या दूर होगी. लेकिन, अधिकारी आये और गये. समस्या नहीं बदली. आज भी लोग नरक की जिंदगी जी रहे हैं.

Also Read: चांडिल डैम के विस्थापित ग्रामीणों ने किया जल सत्याग्रह, सांसद संजय सेठ बोले- 40 साल से न्याय के लिए तरस रहे हैं यहां के विस्थापित
घरों में घुसा पानी, खाने-पीने का सामान बर्बाद

शहर के वार्ड नंबर 18 में हरिओम कॉलोनी है. सोमवार को हुई तेज बारिश से नाले का पानी लोगों के घर में घुस गया. लोगों के घर में रखे चावल, गेहूं व आटा भींग गया है. पलंग तक पानी सट गया. घर के कई समान बर्बाद हो गया. स्थानीय निवासी बबीता देवी, विजय कुमार, शकुंतला देवी, बूचन, प्रमोद सिंह, कंचन कुमारी, संतोष, अभय गुप्ता ने कहा कि विगत छह सालों से हम लोग इसी प्रकार जी रहे हैं. कुछ लोगों ने नहर पर अतिक्रमण कर लिया है. जिस कारण मुहल्ले से पानी निकल नहीं पा रहा है.

यह मुहल्ला भी हुआ परेशान

महिला कॉलेज व अस्पताल के पीछे शास्त्री नगर का कुछ हिस्सा है. यह इलाका भी रिहायसी है और हरिओम कॉलोनी से सटा है. इस मुहल्ले के लोग भी परेशान हैं. बारिश सड़क पर भरा हुआ है. लोग खुद कुदाल लेकर काम करते नजर आये. बलकू उरांव ने कहा कि मैं 15 साल से शास्त्री नगर में रह रहा हूं. रोड में बहुत पानी जमा है. कच्ची सड़क है. पानी निकासी नहीं हो रहा है. सड़क पक्की नहीं रहने से भी परेशानी हो रही है. कोई हमारी मदद करें.

मच्छर बढ़े, बीमारी का डर

हरिओम कॉलेनी व उससे सटे शास्त्री नगर के कुछ इलाकों की सड़क जलमग्न हो गयी है. नाली का कचरा भी सड़क पर जमा हो गया है. इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है. लोग इस बात से डरे हुए हैं कि कहीं बीमारी न फैल जाये. इधर, लोग परेशान हैं. जिंदगी खतरे में हैं. लेकिन, कोई इस मुहल्ले का हाल जानने नहीं पहुंचा.

Also Read: Jharkhand Crime News : अपराधियों ने दिन-दहाड़े चतरा के टंडवा में RKTC के साइड इंचार्ज समेत 2 को मारी गोली, रिम्स रेफर
लोगों से संबंधित कागजात व नक्शे की मांग की : एसडीओ

गुमला के सदर एसडीओ सह नगर परिषद के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी रवि आनंद से पूछे जाने पर कहा कि मैं वहां के स्थानीय लोगों से संबंधित कागजात व नक्शे की मांग किया हूं. नक्शा मिलते ही सरकारी प्रक्रिया के तहत कार्य किया जायेगा. इस संबंध में सीओ को भी नोटिस करने व रिपोर्ट करने को कहा गया है. जल्दी इस पर कार्य किया जायेगा.

Posted By : Samir Ranjan.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >