Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में कैसा रहेगा मौसम, कब से मौसम होने वाला है साफ, पढ़िए वैज्ञानिकों का क्या है पूर्वानुमान

Jharkhand Weather Forecast, Ranchi News, रांची न्यूज : मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि आज शनिवार को आकाश में बादल छाये रह सकते हैं. 21 फरवरी यानी कल से मौसम साफ होगा. न्यूनतम तापमान थोड़ा गिर सकता है. अधिकतम तापमान भी बढ़ सकता है. झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर शुक्रवार को भी रहा. राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलीं और गर्जन के साथ बारिश भी हुई.

आपको बता दें कि शुक्रवार को राजधानी में करीब तीन मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी. मौसम विज्ञान विभाग की मानें, तो रांची में एक से 19 जनवरी तक करीब चार मिलीमीटर बारिश हो चुकी है. वहीं, जमशेदपुर में इस अवधि के दौरान करीब सात और डालटनगंज में छह मिलीमीटर बारिश हो चुकी है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, सरस्वती पूजा के दिन बारिश को लेकर क्या है वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान

बोकारो में दो तथा चाईबासा में भी 1.5 मिलीमीटर के आसपास बारिश हुई है. मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटे में तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट हो सकती है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, पढ़िए किन-किन जिलों में हैं बारिश के आसार और वज्रपात की है आशंका, ये है लेटेस्ट अपडेट

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >