Jharkhand Weather Forecast : अच्छी बारिश के बाद झारखंड में कैसा रहेगा मानसून, इन जिलों में भारी बारिश के आसार, ये है पूर्वानुमान

Jharkhand Weather Forecast, रांची न्यूज : झारखंड में मानसून (monsoon) की पहली बारिश अच्छी रही. करीब नौ दिनों तक लगातार राज्य के करीब-करीब सभी जिलों में अच्छी बारिश (rain) हुई है. इस बीच आज सोमवार से मानसून के कुछ कमजोर पड़ने के संकेत हैं. मौसम वैज्ञानिकों (meteorologists) ने अपने पूर्वानुमान (forecast) में बताया है कि झारखंड के उत्तरी तथा मध्य भाग में कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है. शेष स्थानों पर मानसून का व्यापक असर नहीं होगा.

झारखंड में मानसून की पहली बारिश अच्छी हुई. एक सप्ताह से अधिक वक्त तक लगभग हर जिले में अच्छी बारिश हुई है. इस बीच आज से मानसून के कुछ कमजोर पड़ने के संकेत हैं. मौसम विज्ञान विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि झारखंड के उत्तरी तथा मध्य भाग में कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है. शेष स्थानों पर मानसून का व्यापक असर नहीं होगा. मंगलवार को झारखंड में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

Also Read: Jharkhand Naxal News : ग्रामीणों के साथ जंगल गये बुजुर्ग की प्रेशर बम विस्फोट में मौत, नक्सलियों ने बिछाया था प्रेशर बम

आपको बता दें कि राजधानी रांची में रविवार को मौसम थोड़ा साफ होने का असर तापमान पर भी दिखा. धूप खिलने के कारण अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस चढ़ कर 31.6 पहुंच गया. जमशेदपुर और डालटनगंज के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई. कोडरमा के सतगांव में करीब 86 मिलीमीटर बारिश हुई. वहीं, राजधानी रांची में 23 मिलीमीटर बारिश हुई.

Also Read: JAC Board 10th, 12th Result 2021 : झारखंड में मैट्रिक-इंटर के रिजल्ट को लेकर जैक बोर्ड का क्या है प्लान, इस तारीख तक आ सकता है रिजल्ट

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >