Jharkhand News: शादी का प्रलोभन देकर दो साल से महिला सिपाही का SIRB जवान ने किया यौन शोषण,6 लाख रुपये भी हड़पे

दुमका में SIRB जवान द्वारा महिला सिपाही को शादी का झांसा देकर पिछले दो साल से यौन शोषण करने का मामला सामने आया है. इस दौरान पीड़ित महिला सिपाही से 6 लाख रुपये भी हड़प लिये. इस दौरान शादी से इंकार करने पर पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत की. इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Jharkhand Crime News (दुमका कोर्ट) : दुमका जिले के नकटी स्थित होमगार्ड के प्रशिक्षण केंद्र के परिसर में रहने वाले स्पेशल इंडियन रिजर्व बटालियन (Special Indian Reserve Battalion- SIRB) के जवान नवीन मालतो पर महिला सिपाही को शादी का प्रलोभन देकर दो साल से यौन शोषण करने का आरोप है. साथ ही पीड़ित महिला सिपाही ने 6 लाख रुपये हड़पने का भी आरोप लगाया है. इधर, महिला थाना की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

क्या है मामला

आरोपी जवान नवीन मालतो गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी का रहने वाला है, जबकि पीड़िता गुमला की रहने वाली है और नकटी में महिला सिपाही के रूप कार्यरत है. महिला सिपाही की शादी 2016 में हो चुकी थी, लेकिन बाद में बेहतर संबंध नहीं रहने के कारण उसने अपने पति को छोड़ दिया. दोनों के बीच सामाजिक तरीके से अलगाव भी हो चुका था. इसी बीच इस महिला सिपाही के साथ ही काम करने वाले जवान नवीन मालतो से प्यार हो गया.

नवीन ने शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन संबंध बनाने लगा. उसने उस महिला सिपाही को पत्नी का दर्जा देते हुए किराये में एसपी काॅलेज के पीछे एक मकान लेकर साथ रहने लगा. इस बीच जवान ने महिला के बैंक खाते से 6 लाख की निकासी भी कर ली. लगातार दुष्कर्म के बाद वह उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार भी करने लगा.

Also Read: Jharkhand Crime News: आपसी विवाद में गुमला में दिनदहाड़े रिटायर्ड सैनिक की गला रेतकर हत्या,जांच में जुटी पुलिस

जब महिला सिपाही शादी करने का दबाव बनाने लगी, तब उसने शादी से इंकार कर दिया. ऐसे में उक्त महिला सिपाही ने मामला दर्ज कराया. इसके बाद महिला थाना की पुलिस ने मंगलवार की शाम आरोपी जवान को नकटी से नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया है.

Posted By : Samir Ranjan.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >