रांची के मोरहाबादी मैदान में बारिश में डटे हैं सहायक पुलिसकर्मी, 22वें दिन भी किसी ने नहीं लिया कोई सुध

अपनी मांगों के समर्थन में 22वें दिन भी रांची के मोरहाबादी मैदान में सहायक पुलिसकर्मी डटे हुए हैं. इधर, लगातार बारिश में भी सहायक पुलिसकर्मी आंदोलनरत हैं. इस दौरान कई महिला पुलिसकर्मियों की स्थिति भी खराब हुई. इसके बावजूद राज्य सरकार कोई सुध नहीं ले रही है.

Jharkhand News (रांची) : लगातार बारिश के बीच रांची के मोरहाबादी मैदान में सहायक पुलिसकर्मी अब भी डटे हैं. अपनी मांगों को लेकर पिछले 22 दिनों से आंदोलनरत हैं. भारी बारिश के बीच तंबू लगाकर आंदोलन कर रहे सहायक पुलिसकर्मियों की स्थिति दिनों- दिन काफी खराब होती जा रही है. इसके बावजूद अब तक किसी ने कोई सुध नहीं लिया है.

सोमवार को सहायक पुलिस कर्मी अपनी मांगों के समर्थन में 22वें दिन भी आंदोलन जारी रखे हुए हैं. इस दौरान कई महिला पुलिसकर्मियों की तबीयत भी खराब हो गयी है. सहायक पुलिसकर्मियों का कहना है इतनी विकट परिस्थिति में आंदोलन के बाद भी सरकार का कोई नुमाइंदा उनसे मिलने नहीं आया.

सहायक पुलिसकर्मियों के अनुसार, पुलिस मुख्यालय सहायक पुलिसकर्मियों से काम झारखंड पुलिस की तरह लेती है. उसके बाद भी पुलिस मुख्यालय के कोई अधिकारी हमारी बात नहीं सुन रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमारा मानदेय मात्र 10 हजार रुपया है. उसे भी बढ़ाने की दिशा में कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है. सहायक पुलिसकर्मियों की मांग में झारखंड पुलिस में संयोजन करना, मानदेय 18 हजार रुपये करने समेत अन्य सुविधाएं की मांग मुख्य है.

Also Read: Jharkhand Naxal News: नक्सली संगठन JJMP के सबजोनल कमांडर समेत 3 नक्सली गिरफ्तार, कई असलहे बरामद

मालूम हो कि सहायक पुलिसकर्मी गत 27 सितंबर, 2021 से आंदोलन कर रहे हैं. आंदोलन में 12 अति उग्रवाद प्रभावित जिला पलामू, चतरा, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लातेहार, दुमका, गिरिडीह, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और गढ़वा के 2200 सहायक पुलिसकर्मी शामिल हैं.

Posted By : Samir Ranjan.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >