Jharkhand News: केके सोन समेत 3 IAS अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार, 4 की हुई ट्रांसफर-पोस्टिंग

झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी केके सोन समेत 3 अधिकारियों को अपने कार्यों के साथ अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. वहीं, 4 अन्य IAS अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की है. इस संबंध में अधिसूचना भी जारी हो गयी है.

Jharkhand Transfer-Posting News (रांची) : झारखंड सरकार ने सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के 3 अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया, वहीं 4 अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की गयी. इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

इन IAS अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

कल्याण विभाग के तहत अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक व पिछड़ा वर्ग के सचिव कमल किशोर सोन (अतिरिक्त प्रभार- सचिव, परिवहन विभाग) को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ परिवहन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

वहीं, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव प्रशांत कुमार (अतिरिक्त प्रभार, सचिव, जल संसाधन विभाग) को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ सुवर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना के प्रशासक के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. इसके अलावा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के निदेशक मनोज कुमार (झारखंड 2006 बैच) अपने कार्यों के साथ अगले आदेश तक कारा महानिरीक्षक (Jail IG), झारखंड के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.

Also Read: CM हेमंत बोले- साड़ी-धोती खरीद में गड़बड़ी हुई तो नपेंगे पदाधिकारी, 5 लाख गरीबों को ग्रीन राशन कार्ड जल्द इन 4 IAS अफसरों की हुई ट्रांसफर-पोस्टिंग

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के विशेष सचिव मनोज कुमार (झारखंड 2007 बैच)को ट्रांसफर करते हुए अगले आदेश तक कोल्हान प्रमंडल का प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया है. वहीं, झारखंड के कारा महानिरीक्षक मनोज कुमार (झारखंड 2010 बैच) को ट्रांसफर करते हुए अगले आदेश तक झारखंड राज्य कृषि विपणन पर्षद का प्रबंध निदेशक बनाया गया है.

झारखंड राज्य कृषि विपणन पर्षद के प्रबंध निदेशक रहे घोलप रमेश गोरख (अतिरिक्त प्रभार- प्रशासक, झारखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड) को ट्रांसफर करते हुए अगले आदेश तक राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन का अभियान निदेशक बनाया गया है. वहीं, झारक्राॅफ्ट के प्रबंध निदेशक आकांक्षा रंजन को ट्रांसफर करते हुए झारखंड अन्वेषण एवं खनन निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है.

Posted By : Samir Ranjan.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >