झारखंड : केरसई पुलिस ने चार मवेशी तस्कर को भेजा जेल

सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर अवधेश प्रसाद, इमिल हेमरोम एवं पुलिस दल ने तलाशी अभियान चलाकर चार तस्कर को पकड़ लिया. ये सभी जसपुर के रहने वाले है.

केरसई थाना क्षेत्र के बनजारी गांव के समीप बीते रात गौ तस्करों को थाना प्रभारी ने खदेड़कर पकड़ा. थाना प्रभारी मुन्ना रवानी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से थाना क्षेत्र में गो तस्कर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर तस्करी करते थे. शुक्रवार की रात को भी उन्हें तस्करी की गुप्ता सूचना मिली. सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर अवधेश प्रसाद, इमिल हेमरोम एवं पुलिस दल ने तलाशी अभियान चलाकर चार तस्कर को पकड़ लिया. ये सभी जसपुर के रहने वाले है. ये लोग 28 मवेशी लेकर रात के अंधेरे में बनजारी क्षेत्र से पार हो रहे थे. इसी क्रम में थाना प्रभारी एवं पुलिस दल ने दौड़कर सभी को पकड़ लिया. रात में ही पशु समेत सभी तस्कर को उठाकर थाना लाया गया. सुबह सभी चार तस्कर के ऊपर केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया.

Also Read: गुमला : सिसई में हथियार व गोली के साथ दो लोग गिरफ्तार, दोनों को भेजा गया जेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >