झामुमो के बागी नेताओं पर कार्रवाई शुरू, चमरा लिंडा को पार्टी ने किया सस्पेंड

बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चमरा लिंडा को झामुमो ने सस्पेंड कर दिया है. इससे पहले कोलेबिरा के पूर्व विधायक बसंत लौंगा पर कार्रवाई की गयी थी.

गुमला : झामुमो ने बागी नेताओं पर कार्रवाई करना शुरू कर दिया है. खूंटी सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले बसंत लौंगा के बाद अब पार्टी ने विधायक चमरा लिंडा पर कार्रवाई की है. उन्होंने बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र के इस विधायक को सस्पेंड कर दिया. गौरतलब है कि चमरा लिंडा ने लोहरदगा लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है. जबकि उस सीट से इंडिया गठबंधन ने कांग्रेस के सुखदेव भगत को प्रत्याशी बनाया है.

क्या कहा गया है पार्टी द्वारा जारी अधिसूचना में

झामुमो के केंद्रीय कमेटी ने बिशुनपुर विधानसभा चमरा लिंडा को पार्टी से निलंबित कर दिया है. इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है. ये कार्रवाई पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन के निर्देश के आलोक में की गयी है. जारी अधिसूचना में उन पर गठबंधन धर्म के विपरीत कार्य करने की बात लिखी गयी है. पार्टी ने उन्हें निलंबित करते हुए सभी पदों से मुक्त कर दिया है.

झामुमो ने जिला कमेटी से मांगी थी राय

गौरतलब है कि चमरा लिंडा के लोकसभा चुनाव में नामांकन करने के बाद से ही झामुमो ने कार्रवाई करने की दिशा में कदम बढ़ा दिया था. इसके लिए पार्टी ने जिला कमेटी से राय मांगी थी. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इस संबंध में कहा था कि वह कमेटी की अनुशंसा के अनुरूप ही कदम उठायेगी. इससे पहले पार्टी ने बंसत लौंगा को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था. बता दें कि पूर्व विधायक बसंत बागी होकर खूंटी से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं.

Also Read: राहुल गांधी झारखंड दौरे पर, बसिया और चाईबासा में करेंगे चुनावी सभाएं

झामुमो के कई नेता हो चुके हैं बागी

बता दें कि झामुमो के कई नेता पार्टी से नाराज होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. राजमहल सीट से लोबिन हेंब्रम ने चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है. जबकि खूंटी सीट बसंत लौंगा, लोहरदगा से चमरा लिंडा के अलावा कोडरमा से जेपी वर्मा चुनाव लड़ रहे हैं. जेपी वर्मा भाजपा से झामुमो में आए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >