Jharkhand JAC 12th result 2020: इस सप्ताह आने वाला है जैक बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट, ऐसे चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट

jac.jharkhand.gov.in, jharkhand jac 12th result 2020, JAC Inter Science Result 2020, JAC Commerce Result 2020, Jharkhand board 12vi ka result kab aaega: झारखंड इंटरमीडिएट की परीक्षा दे चुके विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है. लंबे समय से इंतजार कर रहे विद्यार्थियों का रिजल्ट इसी हफ्ते आयेगा. झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) द्वारा इंटरमीडिएट का रिजल्ट जल्द घोषित कर दिया जायेगा. झारखंड जैक इंटरमीडिएट की परीक्षा दे चुके विद्यार्थियों को लंबे समय से परीक्षाफल का इंतजार है. वे बेसब्री से रिजल्ट घोषित किये जाने का इंतजार कर रहे हैं. आपका इंतजार इसी हफ्ते खत्म हो जायेगा. रिजल्ट ऑनलाइन घोषित किया जायेगा. झारखंड इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए जुड़े रहे हमारे पास

Live Updates
10:20 PM. 14 Jul 20 10:20 PM. 14 Jul

आप झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट 2020 का रिजल्ट ऐसे देख सकते हैं

चरण 1 : JAC की आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in / jacresults.com पर लॉगऑन करें

चरण 2 : झारखंड 12 वीं परिणाम 2020 ’लिंक पर क्लिक करें

चरण 3 : अपना परीक्षा रोल नंबर और वेबसाइट पर पूछे गए अन्य विवरण दर्ज करें

चरण 4 : वेबसाइट पर अपना विवरण सत्यापित करें

चरण 5 : आपका झारखंड कक्षा 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 2020 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा

चरण 6 : अपने परिणाम डाउनलोड करें या आप भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट भी ले सकते हैं

10:20 PM. 14 Jul 20 10:20 PM. 14 Jul

2,34,363 परीक्षार्थी शामिल हुए थे परीक्षा में

कुछ ही दिनों में इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी किया जायेगा. जैक अध्यक्ष ने बताया कि परीक्षा परिणाम तैयार कर लिए गये हैं. वेबसाइट पर जारी किये जायेंगे. इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा में 2,34,363 परीक्षार्थी शामिल हुए थे.

9:25 PM. 14 Jul 20 9:25 PM. 14 Jul

कितने विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा

जैक बोर्ड मैट्रिक और इंटर में कुल 6.20 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी. इसमें मैट्रिक में 3.86 लाख और इंटर में 2.34 लाख बच्चे शामिल हैं.

9:25 PM. 14 Jul 20 9:25 PM. 14 Jul

मई में ही आ जाते थे मैट्रिक के रिजल्ट

इस वर्ष 11 से 28 फरवरी के बीच 10वीं की परीक्षाएं जैक ने ली थी. आमतौर पर मई में 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जाता था, लेकिन कोरोना वायरस का संक्रमण झारखंड में तेजी से फैलने की वजह से विद्यार्थियों की कॉपी का मूल्यांकन समय से नहीं हो पाया. यही वजह है कि रिजल्ट के प्रकाशन में देरी हुई.

9:25 PM. 14 Jul 20 9:25 PM. 14 Jul

4 जुलाई को जारी हुआ जैक 11वीं का रिजल्ट

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 11वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम 4 जुलाई, 2020 को जारी कर दिये. जैक बोर्ड 11वीं में इस साल 95.53 प्रतिशत स्टूडेंट्स को सफलता मिली. बोकारो के सबसे ज्यादा बच्चे पास हुए, जबकि चतरा जिला में सबसे कम बच्चे पास हुए हैं.

9:25 PM. 14 Jul 20 9:25 PM. 14 Jul

कंपार्टमेंटल/इंप्रूवमेंट एग्जाम की भी है व्यवस्था

परीक्षा में फेल होने वाले विद्यार्थियों के अलावा वे विद्यार्थ, जो परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं होंगे, उनके लिए झारखंड बोर्ड कंपार्टमेंटल/इंप्रूवमेंट एग्जाम की व्यवस्था की गयी है. रिजल्ट के प्रकाशन के तत्काल बाद इन परीक्षाओं के लिए फॉर्म उपलब्ध हो जायेंगे.

6:47 PM. 14 Jul 20 6:47 PM. 14 Jul

जानिए कब होगी इंटरमीडिएट आर्ट्स के रिजल्ट की घोषणा

झारखंड अकादमिक परिषद द्वारा इंटरमीडिएट साइंस व कॉमर्स का रिजल्ट पहले जारी किया जायेगा. इसके बाद इंटरमीडिएट आर्ट्स के रिजल्ट की घोषणा की जायेगी. इंटरमीडिएट आर्ट्स का रिजल्ट 25 जुलाई तक जारी किये जाने की संभावना है.

5:17 PM. 14 Jul 20 5:17 PM. 14 Jul

ऐसे देख सकते हैं अपना रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षार्थीjac.nic.in, jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in and jharresults.nic.in वेबसाइट्स के लिंक पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए छात्रों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और सिक्युरिटी कोड डालना होगा. इसके बाद रिजल्ट आपके सक्रीन पर दिखाई देगा.

5:17 PM. 14 Jul 20 5:17 PM. 14 Jul

कोरोना संक्रमण के कारण हो रही है रिजल्ट में देरी

कोरोना के बढ़ते प्रकोप को लेकर लागू लॉकडाउन की वजह से जैक द्वारा कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य देर से शुरू हुआ था. इस कारण रिजल्ट जारी होने में देरी हो रही है. 2,34,363 छात्र-छात्राओं ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था.

5:17 PM. 14 Jul 20 5:17 PM. 14 Jul

यहां देख सकते हैं अपना रिजल्ट

इंटरमीडिएट के विद्यार्थी रिजल्ट जारी होने के बाद जैक की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. जैक की आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in, jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in एवं jharresults.nic.in पर परीक्षा परिणाम देखा जा सकता है.

5:17 PM. 14 Jul 20 5:17 PM. 14 Jul

2.34 लाख विद्यार्थियों ने दी है इंटरमीडिएट की परीक्षा

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. अब इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित किया जाना है. झारखंड अकादमिक परिषद इंटरमीडिएट साइंस व कॉमर्स का रिजल्ट पहले जारी करेगी. इसके बाद इंटरमीडिएट आर्ट्स का रिजल्ट जारी किया जायेगा. इंटरमीडिएट में 2.34 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है.

5:17 PM. 14 Jul 20 5:17 PM. 14 Jul

जैक की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन रिजल्ट जारी किया जायेगा

झारखंड अकादमिक परिषद द्वारा इंटरमीडिएट साइंस और कॉमर्स की कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य पूरा कर लिया गया है. इंटरमीडिएट साइंस व कॉमर्स का रिजल्ट भी तैयार है. सिर्फ रिजल्ट की घोषणा बाकी है. इस हफ्ते कभी भी रिजल्ट घोषित किया जा सकता है. जैक की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन रिजल्ट जारी किया जायेगा.

3:23 PM. 14 Jul 20 3:23 PM. 14 Jul

जल्द आएगा झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

झारखंड इंटरमीडिएट की परीक्षा दे चुके विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है. लंबे समय से इंतजार कर रहे विद्यार्थियों का रिजल्ट इसी हफ्ते आयेगा. झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) द्वारा इंटरमीडिएट का रिजल्ट जल्द घोषित कर दिया जायेगा.

मुख्य बातें

jac.jharkhand.gov.in, jharkhand jac 12th result 2020, JAC Inter Science Result 2020, JAC Commerce Result 2020, Jharkhand board 12vi ka result kab aaega: झारखंड इंटरमीडिएट की परीक्षा दे चुके विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है. लंबे समय से इंतजार कर रहे विद्यार्थियों का रिजल्ट इसी हफ्ते आयेगा. झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) द्वारा इंटरमीडिएट का रिजल्ट जल्द घोषित कर दिया जायेगा. झारखंड जैक इंटरमीडिएट की परीक्षा दे चुके विद्यार्थियों को लंबे समय से परीक्षाफल का इंतजार है. वे बेसब्री से रिजल्ट घोषित किये जाने का इंतजार कर रहे हैं. आपका इंतजार इसी हफ्ते खत्म हो जायेगा. रिजल्ट ऑनलाइन घोषित किया जायेगा. झारखंड इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए जुड़े रहे हमारे पास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >