झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा की संकल्प सभा आठ फरवरी को : मनोज

झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा बिशुनपुर प्रखंड की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष आजाद अली के नेतृत्व में हुई

झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा बिशुनपुर प्रखंड की बैठक

प्रतिनिधि, गुमला

झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा बिशुनपुर प्रखंड की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष आजाद अली के नेतृत्व में हुई. बैठक में विभिन्न पंचायतों से आये झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. जिला संयोजक सह कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार भगत, जिला संयोजक लाल देव भगत एवं जिला अध्यक्ष अशोक कुमार भगत का आंदोलनकारियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया. बैठक में आगामी आठ फरवरी 2026 को घाघरा प्रखंड के देवाकी पर्यटक स्थल में आयोजित झारखंड आंदोलनकारियों के महाजुटान सह संकल्प सभा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का सर्वसम्मति से संकल्प लिया गया. झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान, पहचान एवं स्वाभिमान की रक्षा हेतु आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया. मनोज कुमार भगत ने आंदोलनकारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया तथा सभी से संगठित एवं एकजुट रहने का आह्वान किया. अशोक कुमार भगत ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही आंदोलनकारियों की समस्याओं का समाधान संभव है. संगठन सदैव आंदोलनकारियों के मान-सम्मान, पहचान एवं स्वाभिमान की रक्षा करेगा. संरक्षक लाल देव भगत ने जानकारी दी कि आठ फरवरी 2026 को आयोजित संकल्प सभा में मंत्री चमरा लिंडा (आदिवासी कल्याण विभाग) एवं मंत्री दीपक बिरुवा (भू-राजस्व, निबंधन एवं परिवहन विभाग) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. मंच संचालन सुरेश भगत ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन आजाद अली ने किया.

बिशुनपुर प्रखंड कमेटी का गठन

बिशुनपुर प्रखंड कमेटी का गठन किया गया. जिसमें कार्यकारी अध्यक्ष आजाद अली अध्यक्ष सुधा कुमारी भगत, उपाध्यक्ष सुशील उरांव एवं शिवाजी उरांव, सचिव सतीश टाना भगत, सह-सचिव करमा लोहार, संगठन सचिव सुनीता उरांव को बनाया गया. नव-चयनित सभी पदाधिकारियों को संगठन की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी. यह निर्णय लिया गया कि अधिक से अधिक झारखंड आंदोलनकारियों को संगठन से जोड़ा जायेगा. बैठक में मुख्य रूप से घाघरा प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार भगत, उपाध्यक्ष मारवाड़ी भगत, हरि भगत बिनोद भगत सुनील भगत सचिव सुरेश भगत, आजाद अली, सुधा कुमारी भगत, सुशील उरांव, सतीश टाना भगत, सुनीता उरांव, शिवाजी उरांव, करमा लोहार सहित सैकड़ों की संख्या में झारखंड आंदोलनकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >