जतरा हमारी सामाजिक, धार्मिक व सांस्कृतिक पहचान : देवेंद्र लाल

सदर प्रखंड की डुंबरडीह पंचायत के जिलिंग गांव में पनु जतरा का समापन

गुमला. सदर प्रखंड की डुंबरडीह पंचायत अंतर्गत जिलिंगा गांव में शुक्रवार को पनु जतरा का आयोजन किया गया. प्रतिवर्ष बुढ़िया करम पञ्चो करम के दूसरे दिन आयोजित होनेवाले इस पनु जतरा की मान्यता है कि इसके आयोजन और पूजा-पाठ से गांव व गांव के लोग रोग व पाप से मुक्त रहते हैं. मौके पर गरुड़ पहान ने गांव को रोग व पाप से मुक्त रखने, गांव में खुशहाली और अच्छी बारिश के लिए पूजा करायी. इससे पूर्व अतिथियों का बड़ा जिलिंगा व छोटा जिलिंगा के खोड़हा टीम ने गीत नृत्य मांदर नगाड़ा के साथ स्वागत किया. मौके पर युवा नेता सह मूली पड़हा के कोटवार देवेंद्र लाल उरांव ने कहा कि जतरा हमारी सामाजिक, धार्मिक व सांस्कृतिक पहचान है. ये हमें एक-दूसरे से जोड़ने का काम करती है. लेकिन अभी के समय में देखा जा रहा है कि आज हमारा आदिवासियत खतरे में है. हमारी संस्कृतियों, परंपराओं व धार्मिक मान्यताओं पर चौतरफा हमला हो रहा है. हमारी पूजा-पाठ, नेग-चार, सरना-मसना, सरहूल करमा, उरांव, मुंडा व खड़िया समेत जातिगत रिवाजों, भाषा, हमारी पहचान और शान है, जिसे हमें संजोये रखना है. मुख्य अतिथि मूली पड़हा के बेल देवराम भगत ने कहा कि पर्व-त्योहार, जतरा व सेंदरा हमारी विरासत धरोहर है, जिसे हमें कायम रखना है. साथ ही साथ हमारे समाज को शिक्षा से जोड़ना होगा. नशा से मुक्त होना होगा और अंधविश्वासों के दूर करना होगा, तभी हमारा समाज सबल, संगठित व मजबूत होगा. कार्यक्रम को सामाजिक नेता हांदू भगत, पादा देवान राजू उरांव, मुखिया रमेश उरांव आदि ने भी संबोधित किया. मंच का संचालन गौतम व धन्यवाद ज्ञापन संरक्षक भैयाराम उरांव ने किया. मौके पर पड़हा परामर्शदात्री राजबेल उरांव, कहतो महेंद्र उरांव, सुशील भगत, लक्ष्मी देवी, माधुरी मिंज, एलेन उरांव, पंसस सोमेश्वर उरांव, महादेव भगत, कृष्णा उरांव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >