JAC Board 10th Result 2021 LIVE : मैट्रिक में 95.93 % छात्र पास, बोकारो के विवेक को मिले सर्वाधिक 98.60 % अंक

JAC Board 10th Result 2021 LIVE, रांची न्यूज : झारखंड में मैट्रिक का रिजल्ट जारी हो गया. 95.93 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं. बोकारो के अपग्रेड उवि ब्राह्मण, द्वारका के विवेक दत्ता को झारखंड में सर्वाधिक 98.60 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं. शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने रिजल्ट जारी किया.

10:52 PM. 29 Jul 21 10:52 PM. 29 Jul

बोकारो के विवेक दत्ता को सर्वाधिक 98.60 फीसदी अंक

झारखंड में मैट्रिक का रिजल्ट जारी हो गया. 95.93 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं. बोकारो के अपग्रेड उवि ब्राह्मण, द्वारका के विवेक दत्ता को झारखंड में सर्वाधिक 98.60 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं. वहीं, गिरिडीह के पीएडी जैन उवि इसरी बाजार की पूजा कुमारी को 98 प्रतिशत अंक हासिल हुए हैं. बोकारो के रामरुद्र उवि चास की सरस्वती कुमारी को 97.60 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं.

9:22 PM. 29 Jul 21 9:22 PM. 29 Jul

95.93 फीसदी विद्यार्थी पास

झारखंड में मैट्रिक का रिजल्ट आज गुरुवार को जारी कर दिया गया. शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने रिजल्ट की घोषणा की. 95.93 फीसदी विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए हैं. आपको बता दें कि कोरोना के कारण इस बार मैट्रिक की परीक्षा आयोजित नहीं की गयी थी. 9वीं के अंक के आधार पर इन्हें प्रमोट किया गया है.

9:22 PM. 29 Jul 21 9:22 PM. 29 Jul

कुछ देर में जारी होगा रिजल्ट

झारखंड में आज मैट्रिक का रिजल्ट कुछ देर में जारी कर दिया जायेगा. शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो रिजल्ट की घोषणा करेंगे. आपको बता दें कि कोरोना के कारण इस बार मैट्रिक की परीक्षा आयोजित नहीं की गयी थी. 9वीं के अंक के आधार पर इन्हें प्रमोट किया जा रहा है.

9:22 PM. 29 Jul 21 9:22 PM. 29 Jul

शिक्षा मंत्री तीन बजे करेंगे रिजल्ट जारी

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो आज तीन बजे झारखंड मैट्रिक का रिजल्ट जारी करेंगे. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. जैक बोर्ड की ओर से मैट्रिक रिजल्ट तैयार कर लिया गया है.

9:22 PM. 29 Jul 21 9:22 PM. 29 Jul

तैयारी पूरी, रिजल्ट आज

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के अध्यक्ष डॉ अरविंद प्रसाद सिंह ने जानकारी दी थी कि जैक द्वारा रिजल्ट 31 जुलाई तक जारी कर दिया जायेगा. विद्यार्थियों को नामांकन व आगे की पढ़ाई में कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए काउंसिल द्वारा समय पर रिजल्ट जारी करने का प्रयास किया जा रहा है. इसी दिशा में जैक बोर्ड द्वारा रिजल्ट की तैयारी पूरी कर ली गयी है. आज मैट्रिक का रिजल्ट जारी किया जायेगा.

9:22 PM. 29 Jul 21 9:22 PM. 29 Jul

ऐसे तैयार किया गया रिजल्ट

मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट का रिजल्ट तैयार करने के लिए तय मापदंड के अनुरूप नौवीं और 11वीं की बोर्ड परीक्षा के आधार पर 80 फीसदी अंक दिये गये हैं. वहीं 20 अंक स्कूल और कॉलेज द्वारा किये गये इंटरनल असेसमेंट के आधार पर दिये गये हैं. जिन विषयों में प्रायोगिक परीक्षा होती है, उनमें इंटरनल असेसमेंट की जगह प्रायोगिक परीक्षा के अंक दिये गये हैं. इस तरह मैट्रिक का रिजल्ट तैयार किया गया है.

9:22 PM. 29 Jul 21 9:22 PM. 29 Jul

जैक ने तैयार किया रिजल्ट

झारखंड में मैट्रिक व इंटरमीडिएट का रिजल्ट तैयार करने का फॉर्मूला तय होने के बाद झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने रिजल्ट प्रकाशित करने की तैयारी शुरू कर दी थी. स्कूलों एवं कॉलेजों द्वारा विद्यार्थियों का इंटरनल असेसमेंट किया जा रहा था. इसके बाद इसका अंक अपलोड किया गया. आपको बता दें कि मैट्रिक में 4.32 लाख एवं इंटरमीडिएट में 3.31 लाख परीक्षार्थी हैं.

9:22 PM. 29 Jul 21 9:22 PM. 29 Jul

9वीं के अंक के आधार पर रिजल्ट

कोरोना महामारी के कारण झारखंड में इस वर्ष मैट्रिक व इंटर की परीक्षा आयोजित नहीं की गयी. सीएम हेमंत सोरेन के आदेश पर परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया. 9वीं और 11वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर रिजल्ट तैयार किया गया है. आज मैट्रिक का रिजल्ट जारी किया जायेगा.

9:22 PM. 29 Jul 21 9:22 PM. 29 Jul

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो जारी करेंगे रिजल्ट

झारखंड में आज मैट्रिक का रिजल्ट तीन बजे जारी किया जायेगा. शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो रिजल्ट की घोषणा करेंगे. मैट्रिक के रिजल्ट के बाद इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी किया जायेगा.

9:22 PM. 29 Jul 21 9:22 PM. 29 Jul

4.32 लाख विद्यार्थियों को इंतजार

झारखंड में करीब 4.32 लाख विद्यार्थियों का मैट्रिक का रिजल्ट आयेगा. ये विद्यार्थी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. हालांकि कोरोना के कारण मैट्रिक की परीक्षा आयोजित नहीं की गयी थी. सीएम हेमंत सोरेन ने परीक्षा के आयोजन पर रोक लगा दी थी. इस तरह 9वीं की परीक्षा के आधार पर रिजल्ट जारी किया जायेगा.

9:22 PM. 29 Jul 21 9:22 PM. 29 Jul

कयास पर लगा विराम

झारखंड में जैक द्वारा मैट्रिक के रिजल्ट की तैयारी की जा रही थी. कयास लगाये जा रहे थे कि 31 जुलाई तक रिजल्ट जारी किये जा सकते हैं. इसी क्रम में आज गुरुवार (29 जुलाई) को रिजल्ट जारी किया जायेगा.

9:22 PM. 29 Jul 21 9:22 PM. 29 Jul

शिक्षा मंत्री करेंगे रिजल्ट जारी

झारखंड में मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट को लेकर काफी दिनों से छात्र इंतजार कर रहे थे. झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा इसकी तैयारी की जा रही थी. आज शिक्षा मंत्री मैट्रिक का रिजल्ट जारी करेंगे.

9:22 PM. 29 Jul 21 9:22 PM. 29 Jul

कोरोना के कारण नहीं हुई परीक्षा

कोरोना महामारी के कारण इस बार मैट्रिक की परीक्षा नहीं ली गयी है. नौवीं और 11वीं की परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर विद्यार्थियों को प्रमोट किया जा रहा है.

6:12 PM. 29 Jul 21 6:12 PM. 29 Jul

झारखंड में मैट्रिक का रिजल्ट आज

JAC Board 10th Result 2021, रांची न्यूज : झारखंड में मैट्रिक के विद्यार्थियों का रिजल्ट आज गुरुवार को जारी किया जायेगा. शिक्षा मंत्री तीन बजे रिजल्ट जारी करेंगे. आपको बता दें कि कोरोना के कारण इस बार मैट्रिक की परीक्षा आयोजित नहीं की गयी है. छात्रों को प्रमोट किया जा रहा है.

6:12 PM. 29 Jul 21 6:12 PM. 29 Jul

Posted By : Guru Swarup Mishra

मुख्य बातें

JAC Board 10th Result 2021 LIVE, रांची न्यूज : झारखंड में मैट्रिक का रिजल्ट जारी हो गया. 95.93 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं. बोकारो के अपग्रेड उवि ब्राह्मण, द्वारका के विवेक दत्ता को झारखंड में सर्वाधिक 98.60 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं. शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने रिजल्ट जारी किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >