गुमला. बज्म-ए-रब्बानी ट्रस्ट गुमला की बैठक खड़िया पाड़ा स्थित रब्बानी कार्यालय में हुई. अध्यक्षता व सरपरसती पीर-ए-तरीकत अल्हाज सैय्यद अहमद रब्बानी साहब जबलपुर शरीफ ने की. मौके पर उन्होंने कहा कि इस्लाम हमें मानवता की सेवा करना सिखाता है. इसलिए हमें धर्म के साथ समाज की जरूरतों का ख्याल रखना चाहिए. उन्होंने कमेटी के सामाजिक, स्वास्थ्य, शिक्षा व धार्मिक क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने की उम्मीद जताते हुए कमेटी के सभी सदस्यों की सराहना की. निदेशक आफताब अंजुम ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व जिम्मेदारों की सूची को दोहराते हुए उन्हें मुबारकबाद पेश की. सचिव आमिर रब्बानी ने कमेटी के आगे कार्यों को विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुई कहा कि कमेटी द्वारा मई 2026 में ऑल इंडिया रब्बानी कांफ्रेंस का आयोजन किया जायेगा. बाजारटांड़ स्थित गौसिया मोती मस्जिद के समीप कमेटी द्वारा बनाये गये मखदूम-ए- रब्बानिया शीतल जल प्याऊ का उद्घाटन पीर-ए-तरीकत अल्हाज सैय्यद अहमद रब्बानी साहब वा सैयद मुफ्ती अमजद रब्बानी साहब जबलपुर शरीफ के हाथों से 13 फरवरी की दोपहर 1.30 बजे किया जायेगा. बैठक में बज्म-ए-रब्बानी कमेटी, रब्बानी एंबुलेंस कमेटी और रब्बानी एजुकेशन फाउंडेशन की नयी कमेटियों को नये सिरे से कार्यभार सौंपा गया. मौके पर जामा मस्जिद के इमाम मौलाना इनाम रब्बानी, गौसिया मोती के इमाम हफीज जाहिद रब्बानी, एजाज रब्बानी, आशिक अंसारी रब्बानी, मौलाना इब्राहिम रब्बानी, प्रवक्ता मुर्शीद हनीफ रब्बानी, सरफराज रब्बानी, आफताब अंजुम रब्बानी, पप्पू रब्बानी, शमीम रब्बानी, मुशाहिद रब्बानी, साबिर रब्बानी, तहसीन रब्बानी, एखलाक रब्बानी, शाहजहां रब्बानी, रिंकू रब्बानी, साजिद रब्बानी, बबलू रब्बानी, मुर्शीद रब्बानी, इम्तियाज रब्बानी, गुलाब रब्बानी, उस्मान खान, हसन रब्बानी, रेहान रब्बानी, असगर रब्बानी, सैफ रब्बानी, रहमत अली, राजा रब्बानी, फैजान रब्बानी, उबैद रब्बानी, आफताब रब्बानी आदि उपस्थित थे. ने बताया कि कमेटी की अगले बोर्ड मीटिंग में कुछ अहम फैसले लिए जायेंगे जो समाज और स्वास्थ के लिए लाभदायक होगा.
मानवता की सेवा करना सिखाता है इस्लाम : सैय्यद अहमद
बज्म-ए-रब्बानी ट्रस्ट गुमला की बैठक
