सिसई. प्रखंड के महादेव चेगरी गांव में बुधवार को एक विलुप्त प्रजाति का विशालकाय सारस पक्षी मिलने मिला. गांव में मंडराते इस दुर्लभ पक्षी को देख कर ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी. सूचना मिलते विभाग के सतीश भगत, रजत और बैरागी उरांव समेत अन्य कर्मियों की एक रेस्क्यू टीम गठित की गयी. टीम ने गांव पहुंच कर मशक्कत के बाद घायल और लाचार अवस्था में पड़े सारस को सुरक्षित पकड़ लिया. पक्षी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तुरंत प्रखंड पशु चिकित्सा केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देख-रेख में उसका उपचार शुरू किया गया. जांच के बाद चिकित्सक ने बताया कि सारस की उम्र काफी अधिक हो चुकी है और वह बीमार है. अधिक उम्र होने के कारण वह सही से भोजन नहीं कर पा रहा था, जिससे वह शारीरिक रूप से कमजोर पड़ गया और उड़ने में असमर्थ हो गया. दुर्लभ सारस के मिलने की खबर फैलते ही उसे देखने के लिए चिकित्सा केंद्र पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी. वन विभाग के कर्मियों के अनुसार पक्षी के पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उसे पुनः प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया जायेगा.
भाकपा माले जिला कमेटी की बैठक
गुमला. भाकपा माले जिला कार्यालय में पार्टी जिला सचिव गजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें मुख्य रूप से अल्मा खलको व महावीर मुंडा उपस्थित थे. बैठक के दौरान संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गयी. झारखंड मजदूर किसान समिति के बेहतर संचालन व आदिवासी संघर्ष मोर्चा को सशक्त बनाने की रणनीति तैयार की गयी. निर्णय लिया गया कि पांच अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक विशेष सदस्यता अभियान चलाया जायेगा, जिसके तहत आदिवासी संघर्ष मोर्चा के सदस्यों का पुनर्गठन होगा. साथ ही आगामी एक मई को मजदूर दिवस तरीके से मनाने का संकल्प लिया गया. मौके पर महिंद्रा जैक्सन उरांव, सुषमा देवी, हुमायूं साहू, विद्यासागर, विरजानंद उरांव, महावीर मुंडा, सविता कुमारी, ललित साहू, रवि उरांव, दर्शन उरांव, अल्मा खालको, विरसाई उरांव, चेगडे उरांव मौजूद थे.
