गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में 15 अगस्त का जश्न, एनसीसी कैडेट्स की परेड ने जीता दिल; जानें कौन-कौन हुए सम्मानित

गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस दौरान मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया.

गुमला. गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया. इस अवसर पर कॉलेज परिसर में समारोह आयोजित किया गया. समारोह में छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों व सम्मानीय अतिथियों ने भाग लिया. समारोह का मुख्य आकर्षण राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण रहा. प्राचार्य डॉक्टर शिबा नारायण साहू व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अजीत कुमार शुक्ल ने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया.

इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स की टुकड़ी ने शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत कर अपने अनुशासन व समर्पण का परिचय दिया. कैडेट्स ने अपने अधिकारियों के नेतृत्व में सटीकता और तालमेल के साथ परेड कर देशभक्ति का संदेश दिया. वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, भाषण व नाटक की प्रस्तुतियां दी गयी. मौके पर प्राचार्य डॉक्टर शिबा नारायण साहू ने अपने संबोधन में शिक्षा की भूमिका पर बल दिया और छात्रों को सामाजिक विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया.

उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है. संस्थान के निदेशक अभिजित कुमार ने वीडियो संदेश के माध्यम से छात्रों को संबोधित किया. उन्होंने अपने संबोधन में लोकतंत्र, एकता व प्रगति के मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए छात्रों से देश के विकास में सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया. वहीं विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया.

वाद-विवाद प्रतियोगिता के प्रथम विजेता स्नेहल आर्यन श्रीवास्तव (बीसीए) द्वितीय साक्षी कुमारी (बीसीए), तृतीय निधि कुमारी (सीइ) व अलायश कौशल सुरीन (इइ), देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में प्रथम आकांक्षा कुमारी (सीइ), द्वितीय अदिति कुमारी (इइ), तृतीय राजनंदिनी कुमारी (सीइ) व साक्षी कुमारी (इइ), सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्नेहल आर्यन श्रीवास्तव (बीसीए), द्वितीय रूमा कुमारी (बीसीए), तृतीय विवेक बड़ाइक (एमइ) व सोमा भगत (सीइ) को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >