15 दिनों में सीएचसी में एचएमआइएस लागू करें

सदर अस्पताल में एबीडीएम की समीक्षा बैठक

गुमला. सदर अस्पताल के सिविल सर्जन सभागार में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक हुई. अध्यक्षता राज्य मिशन निदेशक विद्यानंद शर्मा पंकज ने की. इसमें सिमडेगा, लोहरदगा व गुमला जिले के सिविल सर्जन, गुमला जिले के सभी निजी स्वास्थ्य संस्थानों के वरीय प्रतिनिधि, एबीडीएम के राज्य प्रतिनिधि, बीएसएनएल एवं सी-डैक के वरीय अधिकारी तथा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे. राज्य मिशन निदेशक ने तीनों जिलों में एबीडीएम के सभी घटकों की विस्तृत समीक्षा की. अब तक किये गये कार्यों का विश्लेषण करते हुए उन्होंने आगामी कार्यों के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिये तथा सभी गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन हेतु समयबद्ध कार्ययोजना निर्धारित की. बैठक में बीएसएनएल और सी-डैक द्वारा किये जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की गयी. इस दौरान निर्देश दिया गया कि तीनों जिलों के शेष सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में नेटवर्क व्यवस्था शीघ्र पूरी की जाये. साथ ही सभी जिलों में फार्मेसी व लैब मॉड्यूल को जल्द से जल्द शुरू करने का निर्देश दिया गया. यह भी तय किया गया कि 15 दिनों के अंदर तीनों जिलों के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सी-डैक ई-सुश्रुत एचएमआइएस का क्रियान्वयन शुरू की जाये. बैठक में स्पष्ट किया गया कि सभी निजी अस्पतालों व फार्मेसियों का हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री (एचएफआर) में पंजीकरण अनिवार्य है. वहीं सभी चिकित्सकों व नर्सिंग कर्मियों का हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री (एचपीआर) में पंजीकरण शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये, ताकि डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाया जा सके. बैठक के बाद राज्य मिशन निदेशक ने सदर अस्पताल, गुमला का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अस्पताल में चल रहे कार्यों की समीक्षा की गयी और सिविल सर्जन कार्यालय को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में किये जा रहे बेहतर कार्यों की सराहना की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >