गांव के सार्वजनिक देवी मंडप पर अवैध कब्जा, गुमला डीसी से की गई शिकायत

गुमला के जिलिंगा गांव के ग्रामीणों ने उपायुक्त से सार्वजनिक देवी मंडप पर हो रहे अवैध कब्जे को हटाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.

गुमला : गुमला के जिलिंगा गांव के ग्रामीणों ने गांव स्थित सार्वजनिक धार्मिक स्थल देवी मंडप पर गांव के ही लोगों द्वारा अवैध तरीके से कब्जा करने की शिकायत उपायुक्त गुमला से की है. इस संबंध में गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को उपायुक्त को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में कहा गया है कि गांव सार्वजनिक देवी मंडप है. जहां ग्राम देवी-देवताओं की पूजा-पाठ की जाती है. इसके साथ ही खेल मैदान, विवाह समारोह, चारागाह, धान मिसनी, पड़हा जतरा, जानी शिकार जैसे सार्वजनिक आयोजन किये जाते रहे हैं.

ग्राम जिलिंगा के राजस्व नक्शे में उक्त प्लॉट देवी मंडप के नाम से मशहूर है, लेकिन उक्त जमीन पर गांव के ही कुछ लोग अपना जमीन बताकर अवैध रूप से कब्जा-दखल करने पर उतारू हैं. ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि कब्जा करने का प्रयास करने वाले लोगों द्वारा जमींदार का सादा हुकुम नामा दिखाया जाता है, जो प्रथम दृष्टया में ही जाली प्रतीत होता है. सादा कुकुम नामा में गांव का नाम ही नहीं है.

ग्रामीणों ने कहा कि उक्त पवित्र देवी मंडप में ग्राम के देवी-देवताओं का निवास है. ग्रामीणों ने उपायुक्त से उक्त जमीन को अतिक्रमण से सुरक्षा हेतु चहारदीवारी का निर्माण कराने एवं दोषी व्यक्तियों पर विधि सम्मत कार्रवाई करने की मांग की है. ज्ञापन देने वालों में ललिता कुजूर, जसिंता देवी, उर्मिला किंडो, आकांक्षा कुजूर, कमला मिंज, सुसाना खलखो, नेएन लकड़ा, अनिमा कुजूर, मरियाना कुजूर, पी केरकेट्टा, बिरसो देची, मोनिका कुजूर, तेरेसा कुजूर, सुशांति मिंज सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Durjay paswan

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >