गैस को ले अफवाहों पर ध्यान नहीं दें, पैनिक बुकिंग से बचें

गैस को ले अफवाहों पर ध्यान नहीं दें, पैनिक बुकिंग से बचें

प्रतिनिधि, गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार जिले में घरेलू गैस सिलिंडर की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों द्वारा गैस एजेंसियों एवं वितरण केंद्रों का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में कुछ गैस सिलिंडर वितरकों के यहां उपभोक्ताओं की भीड़ देखी गयी. वहीं जांच के दौरान यह पाया गया कि जिले में घरेलू गैस सिलिंडरों की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है तथा कहीं भी आपूर्ति बाधित नहीं है. जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गयी है कि गैस सिलिंडर को लेकर किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें और पैनिक बुकिंग से बचें. जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है तथा आपूर्ति सुचारू रूप से की जा रही है. गैस की कमी नहीं, 970 रुपये में बुकिंग सिसई. प्रखंड क्षेत्र में एलपीजी गैस की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है. इंडियन व एचपी गैस एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं को बुकिंग के आधार पर 970 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है. हालांकि शहरी क्षेत्र के ऐसे उपभोक्ता जो 25 दिनों से पहले तथा ग्रामीण क्षेत्र के 45 दिनों से पहले सिलेंडर रिफिल करवाने का प्रयास कर रहे हैं. उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. निर्धारित अवधि से पहले रिफिल की अनुमति नहीं होने के कारण एजेंसियों द्वारा ऐसे उपभोक्ताओं को इंतजार करने की सलाह देते हुए देखा गया. इस संबंध में बीडीओ रमेश कुमार यादव ने कहा कि क्षेत्र में गैस की कोई कमी नहीं है. उपभोक्ता किसी भी तरह की अफवाह या घबराहट में आकर गैस की जमाखोरी नहीं करें और सरकारी निर्धारित दर पर ही गैस सिलेंडर रिफिल करवायें. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति गैस की जमाखोरी कालाबाजारी करते हुए या निर्धारित दर से अधिक कीमत पर सिलेंडर बेचते हुए पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >