नहीं खरीदी बाइक, तो खाया जहर

अस्पताल में चल रहा है इलाज

गुमला. प्रखंड के खरका गांव निवासी सिकंदर उरांव (18) ने रविवार की रात कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने प्रयास किया. युवक ने घर पर रखे चूहा मारने वाला कीटनाशक पदार्थ खा लिया. इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार युवक अपने माता पिता से बाइक खरीदने की जिद कर रहा था, जबकि उसके परिजन गरीब हैं. रोज कमाते हैं, तो खाते हैं. बाइक खरीदने के लिए पैसा नहीं है. जबकि बेटा बाइक खरीदने की जिद पर अड़ा हुआ था. जब पिता ने बाइक नहीं खरीदी. तब वह गुस्से में आकर कीटनाशक खा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >