पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

जेल

बिशुनपुर. पत्नी की हत्या करने वाला अभियुक्त पति कोटाम गारू निवासी राजू यादव को बिशुनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. बताते चले कि राजू ने 29 अप्रैल को अपनी पत्नी सीमा देवी (32) की गला दबा कर हत्या कर दी थी. इसके बाद साक्ष्य छुपाने की नियत से केरोसिन छिड़क कर उसके शव को आधा जला दिया था. इसके बाद उसने अपनी पत्नी की गुमशुदगी का बहाना बना दिया. इधर, पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की, तो अपना अपराध स्वीकार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >