बड़े भाग्य से मिलता है मनुष्य तन : खुदी महली

जय गुरुदेव सत्संग आश्रम में सत्संग का आयोजन

भरनो. प्रखंड मुख्यालय स्थित जय गुरुदेव सत्संग आश्रम में गुरुवार को सत्संग का आयोजन किया गया. सत्संग में गुमला कोलेबिरा, पालकोट, बसिया, चैनपुर, सिसई बेड़ों, रांची, जैरागी, टोटो, भरनो समेत दर्जनों जगह के श्रद्धालु सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ सत्संग के प्रवक्ता खुदी महली व बाबा के भक्तों द्वारा गुरुदेव बाबा की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन कर किया. सत्संग के प्रवक्ता खुदी महली ने कहा जैसा ग्रहण करोगे अन्न, वैसा होगा मन. मनुष्यों बड़े भाग्य से मनुष्य का तन मिलता है. लेकिन लोग आज जात-पात में बंट कर मनुष्यता को भूलते जा रहे हैं. भगवान ने सूरज और चांद बनाया. लेकिन सूरज व चांद जाति देख कर किसी को रोशनी नहीं देते. उन्होंने कहा कि भगवान की प्राप्ति के लिए गुरु के शरण में जाना पड़ेगा. गुरु से प्रेम करोगे, तभी भगवान की प्राप्ति होगी. उन्होंने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा सच मौत है. मौत को कोई झुठला नहीं सकता. मौत से सभी कोई डरते हैं. लेकिन बाबा के सत्संग में आने से आंखें खुल जायेगी तो मौत से भी नहीं डरोगे. बाबा के सत्संग में आने से मन को शांति, सुख व समृद्धि की प्राप्ति होती है. कहा कि संसार से तो सभी प्रेम करते हैं. थोड़ा गुरु से भी प्रेम कर लो. जीवन आसान हो जायेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में राजू बड़ाइक, झेले उरांव, बंधन उरांव, बिरसी कुमारी, रिंकी देवी, बसंती, मालावती आदि ने मुख्य भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >