Jharkhand News: बिहार के सपेरे ने दिखाई ऐसी ईमानदारी कि झारखंड में हो रही है तारीफ, सपेरे ने कह दी बड़ी बात

Jharkhand News: गुमला जिले के एक व्यापारी ने एसबीआई के यूपीआई से पैसा ट्रांसफर करने के क्रम में गलती से 20,500 रुपये सपेरा के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया. सपेरे ने ईमानदारी से व्यापारी को पूरे पैसे लौटा दिये.

Jharkhand News: बिहार के गया निवासी सपेरा सिकंदर ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है. झारखंड के गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखंड के एक व्यापारी द्वारा गलती से सपेरा सिकंदर के खाते में 20,500 रुपये ट्रांसफर हो गये थे. सपेरा ने ईमानदारी पेश करते हुए व्यापारी को पैसा लौटा दिया. सपेरा ने कहा कि बेईमानी के हजार रुपये से ज्यादा मेहनत का एक सौ रुपया हम गरीबों को ज्यादा सुकून देता है. सपेरे की इस ईमानदारी की चर्चा जोरों पर है.

गुमला जिले के एक व्यापारी ने एसबीआई के यूपीआई से पैसा ट्रांसफर करने के क्रम में गलती से 20,500 रुपये सपेरा के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया. जिसके 12 घंटे बाद व्यापारी को पता चला कि उसके द्वारा ट्रांसफर की गयी राशि भेजे गये बैंक खाता में ना पहुंचकर अन्य किसी दूसरे के खाते में चला गया है. इसके बाद बैंक खाता धारक के बारे में पता किया गया तो पता चला कि वह बिहार के गया के एक सपेरे का है. जिसका नाम सिकंदर है और वह सांप दिखा कर अपनी जीविका चलाता है. हर कोई सपेरे की ईमानदारी की चर्चा कर रहा है.

Also Read: Jharkhand News: किसान डेयरी से शुरू हुआ झारखंड में भ्रूण प्रत्यारोपण, गौपालकों के लिए है कितना फायदेमंद

जानकारी मिलने के बाद सपेरा का मोबाइल नंबर जुगाड़ किया गया. इसके बाद उसे जानकारी दी गयी कि गलती से 20,500 रुपये उसके बैंक खाता में ट्रांसफर हो गया है. जिस पर सपेरा सिकंदर ने कहा कि आप निश्चिंत रहें. एकाउंट में पैसा आया है तो निश्चित ही वह लौटा देगा और उसने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए व्यापारी के एकाउंट में ये राशि लौटा दी. सपेरा सिकंदर ने कहा कि बेईमानी के हजार रुपये से ज्यादा मेहनत का एक सौ रुपया हम गरीबों को ज्यादा सुकून देता है

Also Read: Christmas 2021: झारखंड में क्रिसमस का उल्लास, कोरोना से मुक्ति के लिए प्रभु यीशु से की प्रार्थना

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >