करंट लगने से हाइवा चालक की मौत

करंट लगने से हाइवा चालक की मौत

बसिया. थाना क्षेत्र के डोलंगसेरा सीमेंट भट्ठा के निकट 11 हजार वोल्ट करंट की चपेट में आने से लरबा गांव निवासी अमर सलकर (33) की घटनास्थल पर मौत हो गयी. इसकी सूचना मिलते पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. जानकारी के अनुसार कोलेबिरा थाना के लरबा निवासी अमर सलकर हाइवा चालक था. वह डस्ट लेकर डोलंगसेरा स्थित सीमेंट भट्टा गया था. वहां डस्ट खाली करने के क्रम में हाइवा का डाला 11 हजार वोल्ट बिजली के तार में सट गया, जिसके हाइवा में 11 हजार बिजली का करंट आ गया. इस कारण अमर सलकर की मौत हो गयी. समाचार लिखे जाने तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है.

पिकअप वाहन पलटा, आठ घायल

गुमला. सिसई थाना के नागफेनी टोल प्लाजा के समीप गुरुवार की देर रात बाराती पिकअप वाहन डिवाइडर से टकरा कर पलटने से आठ लोग घायल हो गये. घायलों में सरवा निवासी विकास महतो, रूपन महतो, राजू महतो, जग्गू उरांव, अमित उरांव, कल्लू महतो, अघनू महतो शामिल हैं. घायलों का इलाज होने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें छुट्टी दे दी. विकास महतो व रूपन महतो का इलाज सदर अस्पताल गुमला में चल रहा है. जानकारी के अनुसार नरकोपी से गुमला के गिंडरा गांव जा रहे थे. इस दौरान पिकअप वाहन में डीजे बंधा था. उसके पीछे बाराती वाहन आ रहा था. इस बीच डीजे बंधा पिकअप वाहन चालक को झपकी आने से टोल टैक्स के पास झपकी आने से डिवाइडर से टकरा कर पलट गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >